City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें योगी को बताया बिजली संकट से छवि धूमिल : नया सब स्टेशन जरूरी
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें योगी को बताया बिजली संकट से छवि धूमिल : नया सब स्टेशन जरूरी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश दिवेदी जिला मुख्यालय पर बिजली आपूर्ति की निरंतरता में आ रही बाधा से अत्यंत दुखी हैं। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ को पत्र लिख कर जहीर क्लब में एक नया विद्युत सब स्टेशन की मांग की हैं। बताया हैं की बिजली आपूर्ति में बाधा से पेयजल आपूर्ति में भी संकट हैं। जनता इस समस्या से नाराज है। सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है।

विधायक प्रकाश नें योगी को बताया बिजली संकट से छवि धूमिल : नया सब स्टेशन जरूरी
MLA Prakash told Yogi that power crisis tarnished his image: New sub-station is necessary

विधायक प्रकाश नें पत्र में बिजली संकट क्यों है और इसका निदान कैसे होगा, इसका पूरा ब्यौरा दिया है। अवगत कराया है की उनकी विधान सभा अंतर्गत चिल्ला रोड पर 33/11 एवं भूरागढ़ 33/11 सब स्टेशन के सभी फीडर अत्यधिक ओवर लोड हैं। इस कारण से आये दिन जनता को लो वोल्टेज,फीडर ब्रेक डाउन की वजह से घंटों बिजली नहीं मिलती। विभाग का कहना हैं चिल्ला रोड बिजली स्टेशन से निकलने वाले संकट मोचन फीडर, बांदा फीडर, कालू कुंआ तथा बांबेस्वर फीडर बहुत ज्यादा ओवर लोड हैं। जिनमें अपनी 200 एमपीअर की क्षमता के सापेक्ष सभी फीडरों में 225 से 260 एमपीअर लोड है।

विधायक प्रकाश नें योगी को बताया बिजली संकट से छवि धूमिल : नया सब स्टेशन जरूरी
MLA Prakash told Yogi that power crisis tarnished his image: New sub-station is necessary

इसकी वजह से आये दिन यह फीडर ब्रेक डाउन में रहते हैं। नगरवासी घंटों बिजली संकट का सामना करते हैं। गर्मी में यह संकट और विकराल हो जाता है। इन फीडरों के साथ -साथ भूरागढ़ सब स्टेशन से निकलने वाले भूरागढ़ फीडर पर भी लोड बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। बिजली समस्या शहर में हाहाकार कर देती है। फीडरों के आये दिन ब्रेक डाउन से शहर की आधे से ज्यादा आबादी प्रभावित है। मुख्य पावर हाउस में 24 घंटे बिजली उपलब्धता के बावजूद हम जनता को निर्बाध बिजली आपूर्ति नहीं दे पा रहें। इस कारण जनता में सरकार की छवि धूमिल हो रही है एवं रोष है। बिजली संकट के कारण पेयजल संकट गंभीर हो जाता है।


विधायक प्रकाश नें समस्या के समाधान के लिये सुझाव भी दिया है की बांदा -महोबा रोड पर स्थित जहीर क्लब मैदान में एक छोटा पावर सब स्टेशन की स्थापना कर दी जाये तो इस विकराल बिजली संकट से शहरी जनता को निजात मिल सकती है। इस मैदान का मालिकाना हक भी जिला प्रसाशन का है। मुख्य मंत्री से आग्रह किया है जन हित में जनता को इस समस्या से मुक्ति दिलाने हेतु शीघ्र संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन…

City News Uttar Pradesh

मौत की मेडिसिन : बेची जा रही थी नकली दवाएं, जांच में 39 सैंपल हुए फेल, विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त

डीएम आनंद का कमाल : अन्न योजना में जिले में रहा धमाल ! …

डॉ. करुणा शंकर द्विवेदी “विद्यासागर” (डी.लिट) की मानद उपाधि से हुए सम्मानित

City News Uttar Pradesh

यूपी: आबकारी नीति में हुआ बड़ा बदलाव, एक ही दुकान में मिल सकेंगी बियर, देशी और अंग्रेजी शराब

City News Uttar Pradesh

शिक्षकों का सरकार के खिलाफ विरोध: पूर्व शिक्षक विधायक नें सुनी समस्याएं

ब्रेकिंग न्यूज़