29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा सम्मेलन में वक्ताओं की भविष्यवाणी : नरेंद्र मोदी पुनः बनेंगे प्रधान मंत्री
उत्तर प्रदेश

भाजपा सम्मेलन में वक्ताओं की भविष्यवाणी : नरेंद्र मोदी पुनः बनेंगे प्रधान मंत्री

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धियों और मिशन 24 में पुनः कामयाबी अभियान के अंतर्गत तिंदवारी विधानसभा में संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। वक्ताओं ने 2024 महासमर में फिर मोदी को पुनः पीएम बननें की भविष्यवाणी के साथ अबकी बार 400 पार का संकल्प लिया।

भाजपा सम्मेलन में वक्ताओं की भविष्यवाणी : नरेंद्र मोदी पुनः बनेंगे प्रधान मंत्री
Predictions of Speakers at BJP Conference: Narendra Modi will become Prime Minister again

बृहस्पतिवार को विकासखंड तिंदवारी के सभागार में भाजपा संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह थे। भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की गरीब जन कल्याण कारी योजनाओं का जिक्र किया। इन योजनाओं की याद जन -जन को दिलाने की गुजारिश की।

भाजपा सम्मेलन में वक्ताओं की भविष्यवाणी : नरेंद्र मोदी पुनः बनेंगे प्रधान मंत्री
Predictions of Speakers at BJP Conference: Narendra Modi will become Prime Minister again

मुख्य वक्ता श्यामनारायण शुक्ला ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में 2014 में सरकार बनने के बाद आज का सशक्त भारत सबके सामने है। हमारा राष्ट्र परम वैभव की ओर बढ़ रहा है। भाजपा के संयुक्त मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल ने भविष्य वाणी किया कि देश की जनता ने तय कर लिया है कि मोदी को और अधिक बहुमत के साथ पुनः प्रधानमंत्री बनाना है। सम्मेलन के जिला संयोजक शैलेंद्र जयसवाल, भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, रवि प्रकाश सिंह संजय ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता कर रहे किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजयविक्रम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए 2024 में फिर एक बार मोदी सरकार बनाने का आवाहन किया। इस अवसर पर सम्मेलन के सह संयोजक कृष्ण कुमार शुक्ला, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम नारायण पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहित गुप्ता, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धनंजय करवरिया, शिव विलास शर्मा, शशांक सिंह, मंडल संयोजक भाजपा आलोक मिश्रा, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेटे से कहासुनी होने के बाद पिता ने दी जान: पेड़ पर गमछे से लटकता मिला शव

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट रामायण मेला को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप का प्रयास जारी: मनोज गर्ग

City News Uttar Pradesh

News- दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर जख्‍मी किया…

City News Uttar Pradesh

हथौड़ा के मौलाना नजीब पर अब गैंगस्टर का साया ? फर्जी रजिस्ट्री से एनआईए छापे तक, ऑपरेशन लंगड़ा’ भी लाइन में

City News Uttar Pradesh Desk

बिजली विभाग की ‘बंदे मातरम एक्सप्रेस’: स्मार्ट मीटरों की रफ्तार से बढ़ा ब्लड प्रेशर !

City News Uttar Pradesh

रनगवां बांध बोल रहा है आई लव यू : खेतों में तीन बार बहेगी जीवनधारा

ब्रेकिंग न्यूज़