City News Uttar Pradesh
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं एसपी अभिनंदन नें द्वारा जेल का औचक निरीक्षण से हड़कंप
उत्तर प्रदेश

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं एसपी अभिनंदन नें द्वारा जेल का औचक निरीक्षण से हड़कंप

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी अभिनंदन औचक निरीक्षण के लिये भारी पुलिस बल के साथ जेल कैम्पस पहुंच गए।दोनों अधिकारियों के अचानक पहुंचने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम एसपी ने करीब एक घंटे जेल कैम्पस का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान बाहुबली मुख्तार अंसारी की बैरक सहित अन्य बैरकों की तलाशी कराई, जेल का कोने-कोने की सघन तलाशी ली गयी।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं एसपी अभिनंदन नें द्वारा जेल का औचक निरीक्षण से हड़कंप
Surprise inspection of jail by DM Durga Shakti Nagpal and SP Abhinandan stirred

जेल कैम्पस में बैरकों में पंखे बन्द होने और साफ सफाई कम मिलने पर डीएम एसपी ने नाराजगी जताई। उन्होंने जेल प्रशासन को तत्काल बैरकों के पंखे सही कराने और कैदियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने सहित साफ सफाई का निर्देश दिए। बांदा जेल की सुरक्षा की बात करें तो करीब 150 जेल कर्मी लगातार निगरानी करते हैं, जिसमें कई बॉडी कैम से लैस होते हैं।

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल एवं एसपी अभिनंदन नें द्वारा जेल का औचक निरीक्षण से हड़कंप
Surprise inspection of jail by DM Durga Shakti Nagpal and SP Abhinandan stirred

जेल प्रशासन के बड़े अधिकारी खुद सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जेल पर पैनी नजर रखते हैं। मेन गेट में पीएसी का पहरा एवं सिविल पुलिस के जवान मुस्तैद रहते हैं।जो जेल में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखते हैं। बाकायदा रजिस्टर में नाम, आधार कार्ड मोबाइल नम्बर नोट कराने के बाद ही इंट्री होती है।

वहीं जेल अधीक्षक वीरेश शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को जेल का डीएम एसपी ने निरीक्षण किया गया है। कैम्पस का बारीकी से निरिक्षण किया गया, सभी बैरिकों की भी तलासी कराई गई।कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला।उन्होंने बंदियों की तारीखों और प्रार्थना पत्र के निस्तारण का आदेश दिया है। जिसका पूर्ण पालन किया जाएगा।वहीं डीएम-एसपी ने बन्द पंखों सहित साफ सफाई के लिए जेल अधीक्षक को निर्देश दिए गए हैं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रेम-प्रसंग मामला : रिवाल्वर का लाइसेंस होगा निरस्त, साले बहनेाई के खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी पूरा करेंगे मोदी के अरमान : महा जनसंपर्क की तान दी है कमान

अलोना पंप कैनाल बन्द : ग्रामीणों नें डीएम को बताये हालात …

मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक : बासी कढ़ी में सौवां उबाल साबित !

City News Uttar Pradesh

किशोरी को बनाया हवस का शिकार: पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : आयुक्त और डीएम की सलाह माने, फहरेगी महामारी पर विजय पताका ! …

ब्रेकिंग न्यूज़