23.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त और डीएम की सलाह माने, फहरेगी महामारी पर विजय पताका ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । आयुक्त और डीएम की व्यवस्थाओं पर भरोसा रखिये औऱ सलाह मानिये,कोरोना आपसे टकराने का साहस नहीं करेगा। कोरोना गाइड लाइन का पालन जरूरी है और महामारी की इसी विजय पताका के लिये आयुक्त दिनेश सिंह और आनंद सिंह मन-बचन-कर्म से जनता को महामारी से अभयदान के लिये जहां जनता को जागरूकता के प्रति सचेत कर रहे हैं एवं वहीं संबंधित अधिकारियों और कर्म चारियों को चाहे वह छोटा हो या बड़ा लापरवाही या अनुशासन हीनता करते हैं तो गर्जना और कार्यवाई भी करते हैं।


इसी क्रम में कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप के बीच जिला प्रशासन ने जागरुकता अभियान तेज कर दिया है।आयुक्त से लेकर जिलाधिकारी तक गांव-गांव भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसी कड़ी में डीएम आनंद कुमार सिंह नें टीम के साथ सदर तहसील के तिदवारा गांव पहुंचे। सर्वेक्षण कार्य का जायजा लेने के साथ ग्रामीणों को संबोधित किया। कोविड-19 नियमों का पालन करने की अपील के साथ सलाह दी कि लक्षण हों तो आशा से मेडिकल किट लेकर खुद को होम आइसोलेट कर लें।


तिदवारा गांव में एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा कोरोना लक्षणयुक्त व्यक्तियों के सर्वेक्षण के कार्य को जिलाधिकारी आनंद सिंह ने लाइन लिस्टिग के कार्य का जायजा लिया। ग्रामवासियों से अपील की कि वर्तमान में कोरोना के लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिन्हीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिस किसी को भी बुखार, खांसी, जुखाम आदि हो तो संबंधित आशा से मेडिकल किट लेकर स्वयं होम आइसोलेशन में रहें। इससे संक्रमण आपके परिवार के किसी अन्य सदस्य को न हो पाएगा। कहा कि कोविड टीकाकरण का कार्य स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहा है। जो 45 वर्ष से अधिक वर्ष के हों वह कोविड पोर्टल एवं आरोग्य सेतु एप पर रजिस्ट्रेशन कराते हुए दी गई तिथि में टीकाकरण सेंटर में जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं और दूसरों को भी जागरूक करें। कोरोना लक्षणयुक्त मरीज कल्लो पत्नी जगदीश प्रजापति के परिवार को मेडिकल किट दी और बातचीत कर हालचाल लिया।
महुआ ब्लाक के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ोखरबुजुर्ग का जिलाधिकारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया। एएनएम अलका वर्मा ने बताया कि ग्राम में कोरोना के लक्षणयुक्त कुल 12 व्यक्ति चिन्हित किए गए हैं। सभी को मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गई है। मरीज मुकुंद बिहारी ने बताया कि खांसी, जुखाम, बुखार आया था, आशा द्वारा मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान में स्वास्थ्य सही है।


बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आया है। जिलाधिकारी ने बीडीओ महुआ को निर्देश दिया कि तत्काल प्रकरण संज्ञान लें और शिकायत सही है तो संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही करें। एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, तहसीलदार सदर अवधेश कुमार निगम, क्षेत्रीय लेखपाल आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार आयुक्त दिनेश सिंह मंडल के चारो जिलों में महामारीसे निपटने की व्यवस्थाओ का निरीक्षण दिशा निर्देशन कर रहें हैं। लापरवाही पर कठोर कार्यवाई से मेडिकल कालेज सहित अन्य कोविड सेंटरों पर इलाज में सराहनीय गति शीलता और कार्य शीलता दिखाई देती हैं।ऐसे प्रशानिक अफसरों पर अभिमान होना गर्व की बात हैं, अतिसियोक्ति की नहीं ।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डेंगू जमकर कर रहा “घातक बालिंग” : कई की “जिंदगी कर दी बोल्ड”, भेजा पैवेलियन

City News Uttar Pradesh

लव ज़िहाद : बांदा के मुस्लिम युवा ने हिन्दू बन लड़की से की शादी, बाद में घर से खदेड़ा

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

City News Uttar Pradesh

बांदा: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, चार घायल …

प्रशासन की लापरवाही से बड़ा हादसा: अतिक्रमण हटाने के दौरान बरपा कहर

कृषि मंडी ‘बदहाल’ : व्यापारियों की बढ़ी परेशानी, प्रशासन को अल्टीमेटम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़