City News Uttar Pradesh
बांदा में चंद्रावल नदी का कहर: अमारा-गौरीकला रपटा बना 'शासन की नाकामी' का प्रतीक
उत्तर प्रदेश

बांदा में चंद्रावल नदी का कहर: अमारा-गौरीकला रपटा बना ‘शासन की नाकामी’ का प्रतीक

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनपद के जसपुरा क्षेत्र में स्थित “चंद्रावल नदी एक बार फिर ग्रामीणों के लिए संकट का कारण” बन गई है। मंगलवार शाम अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से “अमारा-गौरीकला रपटा पर एक ट्रैक्टर फंस” गया,जो बहने ही वाला था कि स्थानीय “ग्रामीणों की जान की बाज़ी लगाकर की गई मदद से ट्रैक्टर को किसी तरह बाहर” निकाला गया।रपटे पर बहते तेज़ पानी और सरकारी उपेक्षा ने मिलकर इस रास्ते को “मौत के सफर” में बदल दिया है। लगभग एक फुट ऊंचाई तक बहता नदी का पानी अब भी रपटा को लील रहा है,और उस पार के “सैकड़ों ग्रामीणों की ज़िंदगी और आवाजाही ठप” हो चुकी है।

बांदा में चंद्रावल नदी का कहर: अमारा-गौरीकला रपटा बना 'शासन की नाकामी' का प्रतीक

यह रपटा अमारा ग्राम पंचायत, मड़ौली, बरेहटा और उससे जुड़े मजरों को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला एकमात्र रास्ता है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही यह संपर्क टूट जाता है और “ग्रामीणों को नाव या जान जोखिम में डालकर पार जाना पड़ता” है।बुधवार को ग्राम प्रधान अशोक कुमार (अमारा) ने प्रशासन की मौजूदगी में रस्सी बंधवाकर पार जाने की वैकल्पिक व्यवस्था कराई ताकि लोग उसे पकड़ कर किसी तरह नदी पार कर सकें। लेकिन “यह भी सिर्फ “बाढ़ में तिनके का सहारा” जैसा है। खतरा अब भी ज़िंदा है। घटना की जानकारी मिलते ही अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, एसडीएम अंकित वर्मा, राजस्व निरीक्षक महेश प्रसाद सोनी और लेखपाल सतवंत पाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता पर चिंता जताई और “एहतियाती निर्देश” देकर लौट गए।

बांदा में चंद्रावल नदी का कहर: अमारा-गौरीकला रपटा बना 'शासन की नाकामी' का प्रतीक

लेकिन ज़मीनी सच्चाई ये है कि “अब भी न तो नाव की कोई पुख्ता व्यवस्था है, न पुल बनाने का कोई वादा,न ही स्थायी हल की बात।” थाना प्रभारी अनिल कुमार (जसपुरा) ने चेतावनी दी है कि रपटा से गुजरना इस वक्त जानलेवा हो सकता है। रपटे के किनारे पर चेतावनी लिखवाई गई है “रपटा पर पानी चल रहा है, सावधान रहें।” ग्रामीणों की मांग है की “या तो इस रपटे की जगह पक्का पुल बने,या फिर वैकल्पिक ऊंचा रास्ता तैयार कराया जाए।” लेकिन हर बार सिर्फ निरीक्षण, फोटो, निर्देश और फिर मौन साधना, यह कैसी मक्कारी?

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग के निर्देश : रेलवे स्टेशन और बस बस्टैंड में कराई जाए कोविड जांच

City News Uttar Pradesh

गोलवरकर की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को किया गया याद

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : जल जीवन मिशन बुंदेलखंड, विंध्याचल हेतु वरदान

City News Uttar Pradesh

कथित नटवरलाल सर्वेश दीक्षित की जमानत याचिका हुई खारिज …

City News Uttar Pradesh

कार्तिक पूर्णिमा पर कालिंजर मेले को मुख्यमंत्री ने दिया राजकीय मेले का दिया दर्जा

City News Uttar Pradesh

जिला प्रदूषण की ‘भयावह’ चपेट में : प्लास्टिक कचरा बना ‘यमराज’

ब्रेकिंग न्यूज़