- विनोद मिश्रा
बांदा। नूतन बाल समाज गणेश भवन के गणेशोत्सव शताब्दी समारोह के छठवें दिन पहले बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई l जिसमें लगभग 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया l निर्णायक मंडल मे भाजपा की महिला मोर्चा की क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य श्रीमती सुमन शर्मा एवं रूपाली खरे रही l

प्रथम स्थान गर्व अग्रवाल ने एवं द्वितीय स्थान पर ध्रुव गुप्त रहे l शेष सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरुस्कार की सूची मे रखा गया l समस्त स्पर्धाओं एवं प्रस्तुतियों को दिनांक 8 सितंबर को पुरुस्कृत किया जाएगा l

प्रतियोगिता के बाद मध्य प्रदेश शासन से पधारी श्री कृष्ण लोक कला मंडल के अजय यादव एवं उनकी टीम द्वारा बधाई नृत्य, युगल नृत्य, स्वामी राधाकृष्ण झगड़े का मंचन किया गया l नूतन बाल समाज को उक्त कार्यक्रम संजय सिंह जी ( परमार्थ सेवा संस्थान) उरई द्वारा प्रदान कराया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे भाजपा के किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बाल मुकुंद शुक्ला रहे l

कार्यक्रम के दौरान नूतन बाल समाज के सभापति अशोक त्रिपाठी जीतू, संरक्षक अशोक अवस्थी, निशा गुप्ता, अंजू दमेले निखिल सक्सेना, सुनील त्रिपाठी, संतोष करवरिया, रोहन सिन्हा, यश शिवहरे, आशुतोष त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन पंकज रावत द्वारा किया गया l
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
