- विनोद मिश्रा
बांदा। सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें माफिया डान मुख्तार अंसारी की मौत पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथ लिया है। कहा है की मृत्यु शाश्वत सत्य है। जिसने जन्म लिया है उसकी मृत्यु भी होंगी। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद विपक्ष सवाल उठा रहा है। ऐसे में भाजपा के सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा कि लोग जो संदिग्ध मौत की बात कहते हैं, वो जांच का विषय है। जांच में सत्यता के आधार पर बयान करना चाहिए।

किसी की मौत पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। न्यायिक जांच के आदेश हो चुके हैं। जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा। वैसे भी मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ स्वयं में ही अति न्याय के समर्थक हैं। वह संविधान और कानून के परम स्नेही हैं। उनके राज्य में कानून विरुद्ध कार्य होना असंभव है। विधायक प्रकाश नें कहा की जब मुख्तार अंसारी पंजाब से उत्तर प्रदेश लाए गए थे तब भी उनकी गंभीर अवस्था थी। इससे पहले भी, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अदालत को मुख्तार अंसारी के स्वास्थ्य के बारे में अवगत कराया था और कहा था कि उन्हें चिकित्सा सहायता की आवश्यकता है। उसके बाद, उन्हें सभी उचित चिकित्सा उपचार प्रदान किए गए। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसके बावजूद कार्डियक अरेस्ट के कारण उनकी मृत्यु हो गई।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
