City News Uttar Pradesh
यूपी विधानसभा सत्र: महंगाई और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाएगा विपक्ष, पलटवार को तैयार सत्ता पक्ष, बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा सत्र: महंगाई और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाएगा विपक्ष, पलटवार को तैयार सत्ता पक्ष, बुलाई गई सर्वदलीय बैठक

उत्तर प्रदेश : विधानसभा सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। साथ ही हंगामेदार रहने की संभावना भी है। इसके जरिये सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों अपने-अपने एजेंडे को धार देने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। मुख्य विपक्षी सपा के अलावा कांग्रेस व बसपा जहां टमाटर, छुट्टा पशु, महंगाई और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे, वहीं भाजपा भी विकास के मुद्दे पर केंद्रित रहते हुए पलटवार करने की पूरी तैयारी कर रही है। इस सबके बीच विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सकारात्मक रूप से संचालन के लिए रविवार को सर्वदलीय बैठक बुलाई है, जिसमें सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे।

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Leader of Opposition Akhilesh Yadav and Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath

नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव महंगाई, हाईवे पर छुट्टा पशुओं और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर लगातार बयान दे रहे हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा सत्र के दौरान सपा इन्हीं मुद्दों को सदन के अंदर प्रमुखता से उठाएगी। हालांकि, अपनी रणनीति तैयार करने के लिए सपा विधानमंडल दल की बैठक पार्टी कार्यालय पर सुबह 11 बजे बुलाई गई है। इसमें सभी एमएलए और एमएलसी मौजूद रहेंगे।

यूपी विधानसभा सत्र: महंगाई और कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाएगा विपक्ष, पलटवार को तैयार सत्ता पक्ष, बुलाई गई सर्वदलीय बैठक
UP Assembly Session: Opposition will make inflation and law and order an issue, ruling party ready to retaliate, all-party meeting called

भाजपा ने भी रविवार की शाम 6 बजे लोकभवन में अपने विधानमंडल दल की बैठक बुलाई है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। भाजपा ने अपने सभी विधायकों से कहा है कि वे सदन में पूरे समय मौजूद रहें। अगर किसी को कहीं जाना है तो उससे पहले इस संबंध में संसदीय कार्यमंत्री से जरूर बात करें। विपक्ष के हर आरोप का जवाब देने के लिए पूरी तैयारी से सदन में जाएं। विपक्ष प्रश्नप्रहर में सत्ता पक्ष को फंसाने की कोशिश करेगा, जिसका जवाब पूरे तर्कों के साथ दिया जाए।

सत्तापक्ष ने अपने विकास कार्यों, सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं समेत अपनी प्रमुख उपलब्धियों को रखकर विपक्षी पार्टियों के आरोपों का जवाब देने के लिए कमर कस ली है। उधर, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मानसूत्र सत्र से पहले रविवार को प्रातः 11 बजे से कार्यपरामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाई है। रविवार को ही एक बजे सर्वदलीय बैठक भी बुलाई गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बोर्ड परीक्षार्थीयों की हो गई बल्ले बल्ले: इस बार नहीं उतारने पड़ेंगे जूते -मोजे

City News Uttar Pradesh

रंजिश में दो पक्ष भिड़े, चले लाठी-डंडे: 20 राउंड फायरिंग, होमगार्ड की पत्नी को लगी गोली

City News Uttar Pradesh

पीएम आवास योजना भ्रष्टाचार के मकड़ जाल में: परेशान गरीबों की गोहार फिलहाल गई बेकार !

डबल इंजन की ‘डबल’ सौगात: प्रकाश-मालती ने दी 2 करोड़ से ज्यादा की ‘विकास परियोजनाएं’

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम अनुराग का गजब प्रशासन, पर बालू माफिया क्या साबित कर रहे “चाँद में दाग” ?

बुंदेलखंड में भाजपा का दस और समाजवादी पार्टी का तीन सीटों पर कब्जा, पढ़िए किस सीट पर किसने लहराया जीत का परचम, किसको मिले कितने वोट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़