City News Uttar Pradesh
बांदा जल संस्थान में 'भ्रष्टाचार' की गजब दास्तां: सरकारी खजाने के लिये बना 'साइलेंट किलर' ?
उत्तर प्रदेश

बांदा जल संस्थान में ‘भ्रष्टाचार’ की गजब दास्तां: सरकारी खजाने के लिये बना ‘साइलेंट किलर’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल संस्थान के “भ्रष्टाचार की अजब और गजब दास्तां” है। सरकारी “खजाने का यह साइलेंट किलर” सा बन गया है ! शहर वासियों को स्वच्छ जल पिलाने की जगह “डंके की चोट पर प्रदूषित जल का जहर” दिया जा रहा है ! भ्रष्टाचार की विभागीय स्थिति भोजपुरी की कहावत “चापा -चापा बाबाजी” की बनी हुई है !

बांदा जल संस्थान में 'भ्रष्टाचार' की गजब दास्तां: सरकारी खजाने के लिये बना 'साइलेंट किलर' ?

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता “शिवराज कर्ण दोष” सें प्रभावित है उनको “श्रवण शक्ति कमजोर” है इसी बहाने उनके लिये “जनता की आवाज नक्कार खाने में तूती” की आवाज बन गई है। उन्हें सिर्फ यह सुनाई देता है की उनकी जेब में कितना पहुंचा ?

जल संस्थान पर महासंकट: एक ही अधिकारी के भरोसे सारा काम सत्यानाश !

जल संस्थान के महाप्रबंधक आर के यादव, एक्सियन शिवराज, सहायक अभियंता सौरभ सिंह, अवर अभियंता मयंक और अभिलेष नें भ्रष्टाचार का जो नया चक्रव्यूह रच रखा है उसका भेदन कर पाने में डीएम हों या सीएम योगी आदित्य नाथ फिलहाल तो सक्षम साबित नहीं हो पा रहे ! जो अपने आप में किसी चुनौती सें कम नहीं हैं ?

जल संस्थान नें बांदा को बनाया यमलोक : पिला रहा प्रदूषित जहरीला जल

जल संस्थान के सहायक अभियंता सौरभ का कहना है की हमारे पास पानी नहीं है। केन इनटेक बेल तक नदी की जलधारा नहीं है। जेसीबी चलाकर इनटेक बेल तक पानी पहुंचानें की “भागीरथी प्रयास” किया जा रहा है।

बांदा जल संस्थान में 'भ्रष्टाचार' की गजब दास्तां: सरकारी खजाने के लिये बना 'साइलेंट किलर' ?

इसके इतर हकीकत की तह में जायें तो जर्जर पाइपलाइनों के बदलाव और मेंटिनेंस की सरकारी धनराशि कथित तौर पर करोड़ों में बंदर बाँट की शिकार है? “स्वच्छ एवं पर्याप्त पानी” शहर वासियों के लिये “मुंगेरी लाल का सपना” बन गई है।

पेयजल संकट की भयावह दस्तक: निकम्में विभाग के होश फाख्ता !

शहर में “हाहाकार की सी कथित स्थिति” बताई जा रहीं है। जल संस्थान में बहुत बड़ा “फिटकरी एवं जल मूल्य सें मेंटिनेंस घोटाला” भी है जिसका शीघ्र “विस्तृत और प्रामाणिक पर्दाफाश” करगें। यह “प्रशासन एवं शासन के लिये चौंकाने” वाला होगा !

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दीपावली का बड़ा तोहफा: यूपी के 14.82 लाख कर्मियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस …

City News Uttar Pradesh

त्योहार पर ‘खून’ की होली: गोलियों की तड़तड़ाहट से ‘दहला’ इलाका, बुजुर्ग की हत्या से तनाव

City News Uttar Pradesh

सपा और सहयोगी दल बैठक : मची अफरा-तफरी, नहीं मिली पाई सबको बैठने की जगह

City News Uttar Pradesh

ग्राम समाज की भूमी अधिग्रहण पर एतराज : ग्रामीणों नें आयुक्त को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा बुंदेलखंड शीघ्र होगा समस्या मुक्त

City News Uttar Pradesh

एडमिशन का संकट : छात्रों ने सीट बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़