City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया : केन नहर प्रणाली का सूखा होगा समाप्त
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा बुंदेलखंड शीघ्र होगा समस्या मुक्त

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के तिंदवारी क्षेत्र के विधायक एंव प्रदेश सरकार में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है की जिले की समस्याओं का निदान उनकी पहली प्राथमिकता है। जल संकट से बांदा ही नहीं पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र को वह समस्या मुक्त करायेंगे।
जल शक्ति राज्य मंत्री नें यह बातें एक अनौपचारिक मुलाकात में कहीं। उन्होने कहा की हर घर नल योजना के माध्यम से प्रत्येक घर में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिये उनकी सरकार प्रतिबध्ध है। इस संदर्भ में बांदा में चल रही योजनाओं को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश उन्होने दिये हैँ।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा बुंदेलखंड शीघ्र होगा समस्या मुक्त
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad said that Bundelkhand will soon be problem free

जल शक्ति राज्य मंत्री नें सिंचाई समस्या के संदर्भ में बताया की वह शीघ्र ही रनगाँवा और बरियार पुर बांधो का निरीक्षण करगें और आवश्यकता के अनुरूप बांधो के जल संग्रहण की क्षमता का विस्तार भी कराया जाऐगा। जिले में तकनीकी रूप से खराब नलकूपों एंव हैंड पंपों को भी तत्काल सही कराये जानें के सख्त निर्देश उनके स्तर से संबंधित अधिकारियों को दिये गये हैँ।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा बुंदेलखंड शीघ्र होगा समस्या मुक्त
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh Nishad said that Bundelkhand will soon be problem free

राज्यमंत्री श्री निषाद नें बताया की अन्ना जानवरों से भी जिले को मुक्ति मिलेगी। इसके लिये सरकार स्तर पर कार्ययोजना को लेकर गंभीर विचार मंथन चल रहा हैँ। बताया की मोदी और योगी जी की सरकार प्रदेश की समस्याओं के निराकरण के प्रति संकल्पित भाव से काम कर रही हैँ। इसी संदर्भ में मुख्य मंत्री जी के निर्देश पर सौ दिनों की कार्ययोजना बनाई गई हैँ। इसे साकार करने के लिये समीक्षाओं का दौर जारी हैँ।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल: यातायात सुधार के लिए कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

नगर निकाय चुनाव को लेकर तिंदवारी में बैठक : जीत की रणनीति का शंखनाद

मौत के तारों के नीचे ‘जिंदगी’: मंडरा रहा ‘काल’, विभागीय लापरवाही ‘बेनकाब’

City News Uttar Pradesh

झांसी-मीरजापुर हाईवे पर तेज रफ्तार जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

साइबर ठगी का बड़ा खेल: कृषि विवि के ‘वैज्ञानिक’ के खाते से ‘जालसाजों’ ने उड़ाए 12.44 लाख

City News Uttar Pradesh

डीएम अमित का ‘अफसरशाही’ पर चला ‘हंटर’: ‘गुस्सा’ से ‘लापरवाह अफसरों’ के छूटे पसीने !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़