City News Uttar Pradesh
दुखों का टुटा पहाड़ : बांदा में कुएं में गिरकर महिला की मौत, बचाने में बेटा-देवर भी हुए गंभीर रूप से जख्मी, सास को देखने आ रहे दामाद की बीच रास्ते में चली गई जान
Other

दुखों का टुटा पहाड़ : बांदा में कुएं में गिरकर महिला की मौत, बचाने में बेटा-देवर भी हुए गंभीर रूप से जख्मी, सास को देखने आ रहे दामाद की बीच रास्ते में चली गई जान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के एक गाँव में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा । खलिहान में घुसे मवेशी हांकते समय भूपट सूखे कुएं में गिरकर महिला की मौत हो गई। मां को बाहर निकालने के लिए पुत्र कुएं में कूदा तो वह भी घायल हो गया। इतना ही नहीं भतीजे को बाहर निकालते समय रस्सी टूटने से चाचा भी उसी में गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हुआ। घायल चाचा-भतीजे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से बाद में घर जा रहे महिला के दमाद की भी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।पुलिस ने महिला व उसके दमाद के शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की है।
कमासिन थाना क्षेत्र के ग्राम बीरा के मजरा मंझनपुर निवासी कल्लू निषाद सात बीघा जमीन का खेतिहर किसान है। रविवार रात उसके परिवार के सदस्य गेहूं की फसल की रखवाली करने के लिए खलिहान में सोए थे। देररात बेसहारा मवेशियों के खलिहान में घुसने से कल्लू की 36 वर्षीय पत्नी रज्जन देवी की नींद खुल गई। वह सोते से उठकर मवेशी हांक रही थी।

दुखों का टुटा पहाड़ : बांदा में कुएं में गिरकर महिला की मौत, बचाने में बेटा-देवर भी हुए गंभीर रूप से जख्मी, सास को देखने आ रहे दामाद की बीच रास्ते में चली गई जान
Woman dies after falling in well, son and brother-in-law were also seriously injured in saving, son-in-law, who came to see, lost his life in the middle of the way

अंधेरा होने की वजह से अचानक वह खलिहान के नजदीक स्थित भूपट सूखे में गिर गई। मां की चीख सुनकर 20 वर्षीय पुत्र लवकुश बचाने के लिए कुएं में कूदा तो वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में शोर सुनकर खलिहान में मौजूद 35 वर्षीय चाचा हरिश्चंद्र ने भतीजे लवकुश को बाहर निकालने के लिए रस्सी डाली। लवकुश रस्सी के सहारे बाहर आने का प्रयास कर रहा था। तभी अचानक रस्सी टूट गई। इससे चाचा भी कुंए में गिरकर जख्मी हो गया।मदद के लिए गुहार लगाने पर आसपास खलिहान में मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरह तीनो को बाहर निकाला। सभी को प्राइवेट साधन से सीएचसी कमासिन ले गए। जहां चिकित्सकों ने महिला रज्जन देवी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं सीएचसी से सोमवार सुबह दिवंगत महिला रज्जन का 26 वर्षीय दमाद मंगल पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम कौहन थाना असोथर जिला फतेहपुर बाइक से अपनी पत्नी को लाने मंझनपुर जा रहा था। वह जैसे ही कमासिन से करीब एक किलोमीटर आगे दादौं रोड पर पहुंचा। अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से दमाद की भी मौत हो गई। राहगीरों ने उसे मृत पड़े देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसमें पुलिस उसे रोड से उठाकर सीएचसी ले गई। जहां थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया ने महिला व उसके दमाद के शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी कराई है। एक साथ दो की मौत व परिवार के दो सदस्यों के घायल होने से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : कलाई पर सजेंगी संगीत वाली राखियां, रक्षाबंधन के लिए बाजार गुलजार

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम सख्त , कैदियों को भोजन दें मस्त…

City News Uttar Pradesh

सावन के अंतिम सोमवार को विधायक प्रकाश नें कराया भंडारा ! …

राम दरबार में भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव नें मचाई धूम, झूम उठे भक्त

City News Uttar Pradesh

UP : ‘लल्ला’ का पसंदीदा पेड़ा बनाकर लाईं भाभी विद्यावती, राष्ट्रपति ने ट्रेन में रखवाया

बेटे की शादी से ओपी राजभर ने दिखाई सियासी ताकत : माफिया ब्रजेश-धनंजय सिंह ने की शिरकत; पूर्वांचल में 2024 के लिए बन सकता है नया गठबंधन

ब्रेकिंग न्यूज़