City News Uttar Pradesh
दंपति ने जहर खा कर दी जान: संतान न होने से रहते थे परेशान
उत्तर प्रदेश

दंपति ने जहर खा कर दी जान: संतान न होने से रहते थे परेशान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में सनसनी उत्पन्न कर देने वाली बड़ी खबर है। एक दंपत्ति नें जहरीला पदार्थ खाकर सामूहिक खुदकुशी कर ली।
घटना पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव की है। यहां के वीरेंद्र (60) तथा उसकी पत्नी शांति (55) ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई।

दंपति ने जहर खा कर दी जान: संतान न होने से रहते थे परेशान
The couple committed suicide by consuming poison: They were worried about not having children.

इस बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि कई वर्षों से पति-पत्नी दोनों अलग रहते थे। दोनों के कोई कोई संतान नहीं थी। जिससे दोनों दुखी रहते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। शंका जताई जा रही है की यही झगड़ा दोनों की आत्महत्या का कारण बना।

दंपति ने जहर खा कर दी जान: संतान न होने से रहते थे परेशान
The couple committed suicide by consuming poison: They were worried about not having children.

परिजनों के मुताबिक आज सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने मृतक वीरेंद्र की बहन कृष्ण को जानकारी दी। कृष्णा ने भी काफी देर तक आवाज दी। कोई आहट न होने पर किसी अनहोनी की आशंका के चलते, पड़ोसियों की मदद से मुख्य दरवाजे को तोड़ा तो, दोनों मृत अवस्था में पाए गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

दंपति ने जहर खा कर दी जान: संतान न होने से रहते थे परेशान
The couple committed suicide by consuming poison: They were worried about not having children.

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी व पैलानी थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि यह दंपति संतान न होने से दुखी था। बीती रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ, सवेरे दोनोँ को मृत अवस्था में पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश नें बिजली अफसरों की ली आपात बैठक : लिया क्लास और लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद के निर्देश : शीघ्र दुरुस्त हों गोआश्रय के स्थाई और अस्थाई स्थल …

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश का कमाल : ब्लाक प्रमुख चुनाव मेंआठ में पांच निर्विरोध …

City News Uttar Pradesh

मुख्तार का आखिरी ऑडियो: बेहोश हो जा रहा हूं, बाबू हम अब नहीं बचूंगा

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

City News Uttar Pradesh

सीमावर्ती इलाकों में सख्ती के साथ चेकिंग कर रही पुलिस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़