- विनोद मिश्रा
बांदा। आयुक्त और डीएम-एसपी की ओर से कई दिनों से अतिक्रमणकारियों को अवैध कब्जे हटाने की दी जा रही चेतावनी रविवार को अमल में आ गई। छुट्टी के दिन प्रशासन का लाव-लश्कर जेसीबी लेकर निकल पड़ा और मुख्य बाजार की सड़कों पर अवैध कब्जे तोड़ डाले। इस बीच कई स्थानों पर प्रशासनिक अमले और व्यापारियों तथा दुकानदारों के बीच झड़पें हुईं। लेकिन पुलिस और अफसरों के तेवर देखकर यह तूल नहीं पकड़ सके।

अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार प्रशासन कई दिनों से कवायदें कर रहा था। बीते हफ्ते कई दिन एसपी और डीएम खुद सड़कों पर निकले और लाउडस्पीकर से अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी थी। सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ गुप्ता नगर पालिका कर्मियों और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ रविवार को दोपहर बाजार जा पहुंचे।
महेश्वरी देवी से शंकर गुरु चौराहा, अमर टाकीज तिराहा, सब्जी मंडी रोड, कोतवाली रोड इत्यादि मुख्य सड़कों पर दुकानों के आगे बढ़ाकर लगाए गए टिन-टप्पर और नालियां पाटकर उन पर रखा गया सामान इत्यादि तहस-नहस कर दिया। इस बीच व्यापारियों में अफरातफरी मच गई और तमाम ने अपने कब्जे आनन-फानन हटा लिए। कुछ व्यापारी नेताओं ने विरोध करना चाहा, लेकिन उनकी नहीं चली। अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।

![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
