31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
अंध विश्वास : बांदा में झाड़-फूंक के चक्कर में महिला किसान की चली गई जान
उत्तर प्रदेश

अंध विश्वास : बांदा में झाड़-फूंक के चक्कर में महिला किसान की चली गई जान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अंध विश्वास का अभी लोग मोह नहीं छोड़ रहे हैं। विषखापर के काटने के बाद महिला की स्वजन झाड़-फूंक कराने में लगे रहे। समय पर सही उपचार न मिल पाने से महिला की मौत हो गई।

अंध विश्वास : बांदा में झाड़-फूंक के चक्कर में महिला किसान की चली गई जान
Blind faith: Woman farmer lost her life due to bushfire in Banda

बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम अलिहा निवासी बधवा की 55 वर्षीय पत्नी शभावती अपने नाम की करीब पांच बीघा जमीन में किसानी कराती थीं। दोपहर में वह घर में कमरे के अंदर लकड़ी-कंडे रख रही थी। वहां बैठे विषखापर ने उनके दाहिने हाथ की अंगुली में काट लिया। स्वजन मौके पर पहुंचे तो उनकी हालत बिगड़ते मिली।

परिजन अस्पताल ले जाने की जगह आनन-फानन उन्हें झाड़-फूंक करने वाले के पास गांव में ले गये। जहां झाड़-फूंक के साथ उन्हें देशी दवा खिलाई गई। लेकिन, आराम मिलने की जगह और हालत बिगड़ गई। स्वजन के जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। भतीजे रामसुफल ने बताया कि उनके दो बेटियां हैं। जिसमें एक बेटी की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी भोला की शादी की बात चल रही थी।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महिला जज की चिट्ठी से भूचाल, सुप्रीम कोर्ट ने रातों-रात हाईकोर्ट से मांगा जवाब

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर की ‘मानवता’ बनी प्रेरणा: मोटराइज्ड साइकिल से ‘दिव्यांगों’ के खिले चेहरे

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें बताया, बुंदेलखंड में जल संकट का दूर होगा साया : कार्य में तेजी

City News Uttar Pradesh

पद्म पुरस्कार का एलान: पूर्व मुख्मंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राम मंदिर निर्माण की रखी थी नींव

City News Uttar Pradesh

रफ्तार के कहर नें एक की ली जान, दूसरा मौत से कर रहा संघर्ष

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में लाल सलाम पर चुनावों में जीत पर लग गया विराम !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़