25.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पद्म पुरस्कार 2022 : पूर्व मुख्मंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राम मंदिर निर्माण की रखी थी नींव
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

पद्म पुरस्कार का एलान: पूर्व मुख्मंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राम मंदिर निर्माण की रखी थी नींव

 

केंद्र सरकार ने मंगलवार शाम 2021 के पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी। इस दौरान केंद्र सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुत्व के ध्वजवाहक दिवंगत नेता कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें 2021 के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया है। भाजपा नेता कल्याण सिंह ने ही अयोध्या में बाबरी विध्वंस तथा उसके बाद राम मंदिर के निर्माण की नींव रखी थी।

पद्म पुरस्कार 2022 : पूर्व मुख्मंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण, राम मंदिर निर्माण की रखी थी नींव
Announcement of Padma Award: Padma Vibhushan to former Chief Minister Kalyan Singh posthumously, foundation was laid for construction of Ram temple

पद्म विभूषण से इस वर्ष सम्मानित होने वाले चार में से तीन लोगों का निधन हो चुका है। इनके अलावा दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत को सिविल सेवा तथा राधेश्याम खेमका को साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में मरणोपरांत जबकि प्रभा अत्रे को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। इस वर्ष पद्म विभूषण से सम्मानित होने वाले दो लोग उत्तर प्रदेश से आते हैं।

– गृह मंत्री अमित शाह ने जताया आभार

इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कल्याण सिंह को पद्म विभूषण मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, कल्याण सिंह जी ने अपना पूरा जीवन देशहित में समर्पित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने जनता को एक भय मुक्त और जन-कल्याणकारी शासन दिया। आज नरेंद्र मोदी जी द्वारा उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित करना, बाबूजी के राष्ट्र समर्पित विराट जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पूर्व विधायक दलजीत का डीएम से आग्रह: क्रय केंद्रों पर हो अधिक पावर फुल डस्टर मशीनें

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील गौवंशों की दुर्दशा देख दंग: पापियों के पाप पर लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ सेवायें ध्वस्त : रेडियोलॉजिस्ट न होने से शोपीस बनी हैं अल्ट्रासाउंड मशीनें

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य महकमा अलर्ट: डिप्थीरिया मामले में 1868 बच्चों को लगा डीपीटी व टीडी का टीका

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी को कैसे मारा गया ? विदेश से आ रही कॉल, बेटे उमर अंसारी के नये दावे

Banda : खनिज अधिकारी का चला चाबुक, मची भगदड़ छह ट्रैक्टर सीज …

ब्रेकिंग न्यूज़