27.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
पल्स पोलियो अभियान हो गया है बेजान : बच्चे भी छूटे और संकल्प भी टूटा ?
उत्तर प्रदेश

पल्स पोलियो अभियान हो गया है बेजान : बच्चे भी छूटे और संकल्प भी टूटा ?

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सघन पल्स पोलियो “अभियान बेजान सा हो गया” है ! पहले दिन पूरी तरह सफल नहीं हो सका। पोलियो ड्राप पिलाने में “बच्चे भी छूट गये और संकल्प भी टूट गया”।

पल्स पोलियो अभियान हो गया है बेजान : बच्चे भी छूटे और संकल्प भी टूटा ?
Pulse polio campaign has become lifeless: children were also left and the resolution was also broken?

दरअसल अभियान के प्रति “स्वास्थ विभाग में सिर्फ आंकड़े बाजी” में ही रुचि है। “शासन का डंडा है तो विभाग भी कराहता हुआ अभियान को आंकड़े बाजी में सजा” रहा है। इस अभियान के प्रति जनता में भी “रुचि अब खत्म” सी है। जन जागरूकता के प्रयास भी महज बैठकों तक सीमित होकर रह गये हैं। “प्रचार -प्रसार” का बजट कहां गुम हो जाता हैं इसे “अन्तर्यामी”ही जान” सकता है। “पोलियो की दो -दो बूंदों नें विभागीय अधिकारियों को मालामाल” कर दिया है?

पल्स पोलियो अभियान हो गया है बेजान : बच्चे भी छूटे और संकल्प भी टूटा ?
Pulse polio campaign has become lifeless: children were also left and the resolution was also broken?

खैर, पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान का शुभारम्भ रविवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, द्वारा पीपीसी स्थित बूथ में नवजात शिशुओं को दो बूंद पोलियों ड्राप पिलाकर किया गया। डीएम नें अपील किया की सभी लोग अपने नवजात शिशु को पोलियो की ड्राप अवश्य पिलाएं, कोई छूटने नहीं पाये। “आंकड़े परोसने में माहिर सीएमओ अनिल कुमार श्रीवास्तव नें अपनी तान” सुनाई। बताया पोलियो अभियान 28 मई से 2 जून तक चलेगा। इसके बाद 5 जून को बी-टीम आयोजित की जायेगी।

पल्स पोलियो अभियान हो गया है बेजान : बच्चे भी छूटे और संकल्प भी टूटा ?
Pulse polio campaign has become lifeless: children were also left and the resolution was also broken?

इसके लिये जिले में 1018 बूथ एवं 636 टीमों का गठन किया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग, आंगनवाडी व शिक्षा विभाग तथा स्वैच्छिक संगठन के कर्मचारी एवं पर्यवेक्षक लगाये गये हैं। डा० संजय कुमार शैवाल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी संजय कुमार नें बताया कि लगभग 283576 बच्चों को पोलियों की दवा पिलाया जाना है। इस मौके पर डा० एसएन मिश्रा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा०सुनीता सिंह मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा० मीनाक्षी आदि चकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लखनऊ अग्निकांड के बाद जागा प्रशासन ! बांदा के अस्पतालों और कोचिंग सेंटरों में मचा हड़कंप, 24 घंटे का अल्टीमेटम

Admin Team

युवक को बंधक बनाकर की मारपीट, खिलाया जहर : तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

Banda : कांग्रेस के रमेश चंद्र कोरी भाजपा, सपा और बसपा के लिये बन गये चिन्ता !

City News Uttar Pradesh

शादी से लौटते वक्त उजड़ गया पूरा परिवार: एक झपकी ने छीन ली तीन जिंदगियां, गूंज उठी चीख-पुकार

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश का “नजारा” : केन नदी बन गई “झिलमिल सितारों का आंगन”

City News Uttar Pradesh

सपा प्रत्याशी गीता साहू पार्टी के भितरघात से परेशान ? प्रचार में नहीं जुट रहे कैडर बेस कार्यकर्ता

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़