City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : आयुक्त का सख्त निर्देश, कड़ाई से लागू हो कोरोना कर्फ्यू, नियमों का हो पालन …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। आयुक्त व आइजी ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को लेकर शहर के इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, विकास भवन में ड्यूटी में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। न्याय पंचायतवार तैनात किए गए नामित मजिस्ट्रेटों से वर्चुअल बैठक की। निर्देश दिए कि कड़ाई से कोरोना क‌र्फ्यू नियमों का पालन कराएं। कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।

आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि कमांड सेंटर में शारीरिक दूरी के साथ बैठें। संक्रमित मरीजों से अच्छे तरीके से बात की जाए। प्रत्येक पॉजिटिव मरीज से प्रतिदिन बात अवश्य करें। होम आइसोलेशन एवं अस्पताल में भर्ती पॉजिटिव मरीज से उनके स्वास्थ्य, मेडिकल किट मिली या नहीं एवं उनको कोई समस्या तो नहीं है। यदि कोई मरीज की ओर से समस्या बताई जाए तो तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाए। हेल्प लाइन नंबरों की व कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के उपाय सहित बड़ी होर्डिंग लगवाई जाएं। पॉजिटिव मिले मरीजों को आरआरटी टीम से मेडिकल किट तत्काल उपलब्ध कराई जाएं। आयुक्त ने न्याय पंचायतवार नामित मजिस्ट्रेटों से वर्चुअल के माध्यम से वार्ता की । सभी नामित मजिस्ट्रटों को निर्देशित किया कि अपने-अपने न्याय पंचायतों में प्रतिदिन भ्रमण करें।

वर्तमान में शासन के निर्देशानुसार घर-घर कोरोना से लक्षणयुक्त व्यक्तियों का चिह्नीकरण व उनको मेडिकल किट उपलब्ध कराए जाने की जानकारी लें। जो भी प्रवासी कामगार बाहर से आ रहे है उनको होम क्वारंटाइन कराते हुए, उनका नाम, पता मोबाइल नंबर सहित सूची तैयार की जाए। गांव में नवनिर्वाचित प्रधानों का सहयोग लेकर संक्रमण को रोकें। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने नामित मजिस्ट्रेटों से कहा कि शारीरिक दूरी के साथ कार्य करें। मास्क अवश्य लगाएं। कोरोना क‌र्फ्यू का पूर्णत: पालन कराया जाए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का जर्जर बछेही स्वास्थ केंद्र: नहीं आया कभी स्टाफ, फोकट का ले रहें वेतन !

City News Uttar Pradesh

मालती बासू नें बांटा योगी सरकार का राहत पैकेज: किसान परिवारों के जख्मों पर मरहम

जलशक्ति मंत्री रामकेश नें कहा: कल्याणकारी योजनाओं से जगमगा रहा है प्रदेश एवं देश

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट मंडल में बीते मार्च नें अप्रैल की तपिश का कराया जमकर एहसास

जल शक्ति मंत्री रामकेश ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की अदा कराई रश्म, आंगनबाड़ी केन्द्र पर बांटी पोषण किट

City News Uttar Pradesh

अमृत महोत्सव : विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य मेले में 165 मरीजों का किया मुफ्त इलाज, विधायक ओममणि वर्मा ने लोगों का बढ़ाया उत्साह

ब्रेकिंग न्यूज़