32.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रेम विवाह के चार साल बाद, युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
उत्तर प्रदेश

प्रेम विवाह के चार साल बाद, युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तकरीबन चार वर्ष पूर्व प्रेमी से परिजनों की रजामंदी के बगैर प्रेम विवाह करने वाली युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रेमी ने भी अपने परिजनों से पूछे बगैर प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोग सूचना देने के बावजूद नहीं आए।

प्रेम विवाह के चार साल बाद, युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
Banda: After four years of love marriage, the girl committed suicide by hanging

मिली जानकारी के मुताबिक गायत्री नगर मुहल्ला निवासी रंजना गुप्ता (25) ने अमित गुप्ता निवासी बंगालीपुरा के साथ प्रेम विवाह किया था। चार वर्ष तक सब कुछ ठीक चला, इसके बाद रंजना और अमित के बीच मनमुटाव होने लगा। रंजना ने तलाक लेने की न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। फैसले की तारीख 15 अप्रैल लगी हुई है। रविवार रात पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। सुबह अमित घर से बाहर निकल आया। इसी बीच मौका पाते ही रंजना ने कमरे के अंदर दरवाजा बंद करके टिनशेड के एंगल में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

प्रेम विवाह के चार साल बाद,  युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
Banda: After four years of love marriage, the girl committed suicide by hanging

मृतका के देवर अनुराग ने बताया कि रंजना एफसीआई में जाॅब करती थी। अमित कैफे चलाता था। दोनो के बीच प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद दोनो ने घरवालों की रजामंदी के बगैर प्रेम विवाह कर लिया। शादी के बाद से रंजना की नौकरी छूट गई। नौकरी छूटने के बाद से रंजना पति से नाखुश रहने लगी थी। रविवार को भी दोनो के बीच विवाद हुआ था, वह समझौता कराने भी गया था। सुबह ही उसने यह घटना अंजाम दे दी। अनुराग ने बताया कि घटना की जानकारी मायके वालों को दी, लेकिन मायके वाले नहीं आए। बताया कि प्रेम विवाह के बाद युवती के माता-पिता नाराज थे। मौत होने के बाद भी लड़की का चेहरा देखने नहीं आए।

प्रेम विवाह के चार साल बाद, युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
Banda: After four years of love marriage, the girl committed suicide by hanging

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि फिलहाल मामला आत्महत्या का है। मृतका ने प्रेम विवाह किया था। दोनो के बीच तलाक का मामला भी न्यायालय में चल रहा था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : अपराध समीक्षा बैठक में एडीजी ने कसे पेंच, अधिकारियों कर्मचारियों पर हमला करने वालों पर लगाएं एनएसए व गैंगेस्टर…

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें जमाई धूनी: जन कल्याण के फूंके मंत्र

City News Uttar Pradesh

फर्जी रजिस्ट्री से करोड़ों का खेल: जमीन के नाम पर ठगी का साम्राज्य, सिस्टम के अंदर फैला जाल !

बेहद दिलचस्प किस्सा: जिस मकान को पिता ने बेचा, राजू श्रीवास्तव ने 10 साल बाद वापस खरीदा

City News Uttar Pradesh

मायावती के आरोप पर बिफरे अखिलेश: कहा-फ्लाईओवर से है खतरा, तो भाजपा से कहकर तुड़वा दें पुल

Banda : डीएम आनंद अपात्रों को नही लेने देंगे “आनंद”, सख्त तेवर ने छुड़ाए छक्के ! …

ब्रेकिंग न्यूज़