City News Uttar Pradesh
बांदा : पांटून पुल से ट्रक यमुना में गिरने का मामला, तीन दिन बाद 40 फीट गहराई से निकाला गया चालक का शव
उत्तर प्रदेश

बांदा : पांटून पुल से ट्रक यमुना में गिरने का मामला, तीन दिन बाद 40 फीट गहराई से निकाला गया चालक का शव

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बारा-गलौली पांटून पुल से धान लदे ट्रक समेत यमुना नदी में गिरे चालक का शव तीन दिन बाद बरामद किया गया। खलासी का शव पहले ही बरामद हो चुका है। एसडीआरएफ की टीम यहां डेरा डाले हुए है और कड़ी मशक्कत के बाद देर शाम ट्रक को पानी से बाहर निकालने की जद्दोजहद करती रही।

बांदा : पांटून पुल से ट्रक यमुना में गिरने का मामला, तीन दिन बाद 40 फीट गहराई से निकाला गया चालक का शव
Banda: The case of the truck falling into Yamuna from the pontoon bridge, three days later, the body of the driver was taken out from 40 feet depth

हरियाणा नंबर का ट्रक अतर्रा से धान लादकर गाजियाबाद के लिए चला था। शुक्रवार की रात ट्रक पांटून पुल से नीचे गिर गया था। शनिवार सुबह राहगीरों की सूचना पर फतेहपुर की जाफरगंज और बांदा के जसपुरा की पुलिस पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में डूबे लोगों की तलाश शुरू की गई थी। रविवार को केबिन से बाहर हाथ देख गोताखोरों ने खलासी का शव बरामद कर लिया था। ट्रक के केबिन में लोगों को फंसे होने का अंदेशा देख सीओ राकेश सिंह ने एसडीआरएफ लखनऊ से संपर्क किया, जिसके बाद राजेंद्र शुक्ला की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम शनिवार रात करीब नौ बजे पहुंची थी। जसपुरा थाना प्रभारी राजेश वर्मा भी टीम के साथ मदद में लगे थे।

बांदा : पांटून पुल से ट्रक यमुना में गिरने का मामला, तीन दिन बाद 40 फीट गहराई से निकाला गया चालक का शव
Banda: The case of the truck falling into Yamuna from the pontoon bridge, three days later, the body of the driver was taken out from 40 feet depth

– तीन सौ बोरियां लदी थीं ट्रक में

ट्रक में करीब तीस टन यानी तीन सौ धान की बोरियां लदी थीं। जिससे ट्रक गहराई में चला गया। हादसे की जानकारी के बाद दिल्ली से ट्रक मालिक मनोज गर्ग भी पहुंच गए। खलासी फर्रुखाबाद के लाल दरवाजा निवासी 30 वर्षीय साजिद पुत्र बाबूअली का शव बरामद होने के बाद चालक की तलाश की जा रही थी। दोपहर करीब दो बजे के बाद कन्नौज के पठान टोला निवासी चालक 30 वर्षीय शकील पुत्र मो. शमीम का शव बरामद किया जा सका।

– चालीस फीट गहराई से निकाला गया चालक का शव

जसपुरा थानेदार ने बताया कि यमुना में करीब चालीस फीट नीचे चालक का शव बरामद किया जा सका। एसडीआरएफ के प्रेमचंद्र, मिथिलेश कुमार, गुलशन कुमार आदि ने शव बरामद किया।
थाना प्रभारी राजेश वर्मा ने हाइड्रा मशीन मंगाकर पहले नाव से तीन सौ धान की बोरियों को बाहर निकलवाया। जिसके बाद ट्रक के नीचे दबे चालक मोहम्मद शकील का शव निकाला जा सका। भाई का शव देखते ही छोटा भाई अकील फफक पड़ा। बताया कि शकील तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गणतंत्र दिवस : पुलिस लाइन ग्राउण्ड में फुल ड्रेस रिहर्सल का पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

बांदा में हादसा: पुलिस लाइन में पुरानी बैरक ढही, मलबे में दबकर पुलिसकर्मी की मौत

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का नंगा नाच ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ‘बोरिंग’ घोटाला पर सख्त !

City News Uttar Pradesh

मरने का शौक हो तो कातिल नहीं मिलता : इंस्टाग्राम में स्टेटस लगाकर युवक ने दी जान

बांदा में बुराईयां देश में सर्वोपरि: 5 दिन रावण वध कर देते हैं समरसता का संदेश

City News Uttar Pradesh

शादी का खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी आग से मची भगदड़, जोरदार हुए धमाके से दहल गया गांव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़