- विनोद मिश्रा
बांदा। प्रधानमंत्री ने मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराने के लिए जन औषधि केंद्रों की व्यवस्था की है। लेकिन डाक्टरों की मनमानी से जन औषधि केंद्रों तक मरीज व तीमारदार नहीं पहुंच पा रहे हैं। इक्का-दुक्का ही मरीज जन औषधि केंद्रों तक पहंुच पाते हैं। उसमें भी डाक्टर मरीजों को गुमराह कर देते हैं कि दवा अच्छी नहीं है। फायदा नहीं करती। प्राइवेट मेडिकल स्टोरों से दवा लो। मुख्य चिकित्साधिकारी का कहना है कि डाक्टरों को लगातार दिशा निर्देश दिए जाते हैं कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को जन औषधि केंद्रों की ही दवा लिखी जाए।

– जिले में संचालित हैं पांच जन औषधि केंद्र
जिले में जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज समेत पांच जन औषधि केंद्र स्थापित हैं। इन केंद्रों पर ज्यादातर दवाएं मौजूद रहती हैं, लेकिन डाक्टर मरीजों को दवा नहीं लिखते हैं। कुछ डाक्टर ऐसे हैं जो मरीजों को दवाएं जन औषधि से लेने की बात कहते हैं। मरीज बताते हैं कि जन औषधि केंद्र से दवाएं लेकर वह लोग डाक्टर के पास दिखाने जाते हैं तो चिकित्सक उनको गुमराह कर देते हैं। कहते हैं कि यह सस्ती दवाइयां हैं, फायदा नहीं करतीं।

प्राइवेट मेडिकल स्टोर से दवा लेकर आओ। दवाइयां वापस करनी पड़ती हैं। इतना ही नहीं मरीज के तीमारदार बताते हैं कि प्राइवेट मेडिकल स्टोरों से चिकित्सकों को अच्छा खासा कमीशन मिलता है। जन औषधि केंद्रों से चिकित्सकों को कमीशन नहीं दिया जाता। कमीशन के फेर में जन औषधि केंद्रों में मरीज नहीं फटक पाते। बताया जाता है कि जिले में 400 मेडिकल स्टोर के लाइसेंस जारी किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार सिंह का कहना है कि डाक्टरों को समय-समय पर दिशा निर्देश दिए जाते हैं कि ज्यादा से ज्यादा मरीजों को जन औषधि केंद्रों की दवाएं उपलब्ध कराएं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
