- ब्यूरो रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश : 11 मई को प्रदेश के 38 जिलों में होने जा रहे नगर निकाय चुनाव में दूसरे चरण का प्रचार मंगलवार शाम छह बजे थम गया। जहां एक ओर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी तैयारियां तेज कर ली हैं, वहीं चुनाव प्रेक्षकों ने भी जिलों में जाकर कमान संभाल ली है।

दूसरे चरण का चुनाव 11 मई को होगा। यह चुनाव सात नगर निगमों, 590 नगर निगम वार्डों पर कराया जा रहा है। साथ ही 95 अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, 2551 सदस्य नगर पालिका परिषद वार्ड, 268 अध्यक्ष नगर पंचायत एवं 3495 सदस्य नगर पंचायत पद के लिए होगा। कुल 370 निकायों एवं 6636 वार्डों में 7006 पदों पर यह निर्वाचन कराया जा रहा है। इस चरण में मत 1,92,32,004 मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे।

इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,02,16,992 और महिला मतदाताओं की संख्या 90,15,012 है। इस चरण में प्रचार के लिए प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। सभी राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों ने सभी मतदाताओं तक पहुंचा की पूरी कोशिश की। उधर प्रेक्षकों ने भी जिलों में मोर्चा संभाल लिया है। न केवल जुलूस रैली आदि पर वे नजर रखेंगे बल्कि चुनाव की पूरी तैयारियों पर निगाह रखेंगे। कहा गया है प्रत्येक गंभीर बात की सूचना निर्वाचन आयोग से साझा की जाए।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
