City News Uttar Pradesh
दुआओं में 'डूबी' कांग्रेस: सोनिया गांधी के लिए हवन, आंख में चिंता हर दिल में प्रार्थना
उत्तर प्रदेश

दुआओं में ‘डूबी’ कांग्रेस: सोनिया गांधी के लिए हवन, आंख में चिंता हर दिल में प्रार्थना

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब “खबर” आई कि “कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी अस्वस्थ होकर अस्पताल में भर्ती” हैं, तो “कांग्रेस कार्यकर्ताओं” के “चेहरों पर चिंता” झलकने लगी। “यह सिर्फ एक नेता की बीमारी की खबर नहीं थी,बल्कि उन लाखों दिलों की बेचैनी” थी,जो उन्हें “अपने परिवार के सदस्य” की तरह मानते हैं।

दुआओं में 'डूबी' कांग्रेस: सोनिया गांधी के लिए हवन, आंख में चिंता हर दिल में प्रार्थना

कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को कुछ ऐसा ही “भावनात्मक दृश्य” देखने को मिला,जहां कार्यकर्ता अपने नेता के “शीघ्र स्वास्थ्य लाभ” के लिए एकजुट हुए। वातावरण में न कोई राजनीतिक चर्चा थी, न कोई रणनीति बस थी तो केवल एक ही भावना, “नेता जी जल्द स्वस्थ हों।” इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पंडित बालेंद्र द्विवेदी शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। हवन के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने प्रार्थना की कि सोनिया गांधी जल्द स्वस्थ हों।

दुआओं में 'डूबी' कांग्रेस: सोनिया गांधी के लिए हवन, आंख में चिंता हर दिल में प्रार्थना

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जैसे ही यह जानकारी मिली कि सोनिया गांधी को अस्वस्थ अवस्था में दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वैसे ही जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गहरी चिंता व्याप्त हो गई। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी न केवल कांग्रेस की शीर्ष नेता हैं, बल्कि करोड़ों कार्यकर्ताओं की भावनाओं से जुड़ी हुई हैं।

दुआओं में 'डूबी' कांग्रेस: सोनिया गांधी के लिए हवन, आंख में चिंता हर दिल में प्रार्थना

उन्होंने बताया कि इसी भावनात्मक जुड़ाव के चलते कांग्रेस कार्यालय में हवन-पूजन कर भगवान से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। उन्होंने विश्वास जताया कि देशभर की दुआएं और प्रार्थनाएं जल्द ही सकारात्मक परिणाम देंगी। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य भगवानदीन गर्ग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष द्वारिकेश सिंह यादव ‘मंडेला’ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उमेश पाल हत्याकांड: पांच लाख के इनामी शूटर की गर्लफ्रेंड को किया गिरफ्तार, कॉल डिटेल के आधार पर उठाया

विधायक प्रकाश नें कहा बेसिक शिक्षा का स्तर सुधारें : स्कूल जानें से कोई बच्चा न छूटे

City News Uttar Pradesh

दो सगी बहनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार …

अवैध मछली व मांस की दुकानों में एसडीएम ने लगवाए ताले, खुली तो होगी कार्रवाई

डीएम और एसपी जुमे की नमाज को लेकर रेड एलर्ट : मुस्लिम धर्म गुरुओं के साथ हुई बैठक

City News Uttar Pradesh

स्कूल चलो अभियान : आधी रोटी खायेंगे पर स्कूल पढ़ने जायेंगे के लगे मार्मिक नारे

ब्रेकिंग न्यूज़