28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : बुंदेलखंड में कम हो जाएंगे 17 प्रधान, घटी ग्राम पंचायतों की संख्या…

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पंचायत चुनाव को लेकर किए गए आंशिक परिसीमन में ग्राम पंचायतों की संख्या 2905 से घटकर 2828 हो गई है। 17 ग्राम पंचायतें कम होने से अब बुंदेलखंड में इतने ही प्रधान के पद भी कम हो जाएंगे। सात में से पांच ऐसे जिले हैं जिनमें ग्राम पंचायतें कम हुई हैं। दो जनपदों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी चुनावी तिथियां घोषित नहीं हुई लेकिन अधिकारी जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में तैयारियों को पूर्ण करने में लगे हुए हैं। पिछले कई दिनों से चली आ रही आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। बुंदेलखंड के दोनो मंडलों झांसी व चित्रकूटधाम मंडल के सात जिलों में पांच ऐसे हैं जिनमें ग्राम पंचायतों की संख्या कम हो गई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक सबसे ज्यादा बदलाव हमीरपुर जिले में हुआ है। यहां नौ ग्राम पंचायतें कम हुई, दूसरे स्थान पर चित्रकूट का नंबर आता है। इस जिले में चार, बांदा में दो ग्राम पंचायतें कम हो गई है। झांसी मंडल में सिर्फ दो ग्राम पंचायतें आंशिक परिसीमन में घटी है। जालौन व ललितपुर जिले में क्रमश: एक-एक ग्राम पंचायतें कम हो गई है। चित्रकूटधाम मंडल के महोबा व झांसी मंडल का झांसी जिला ऐसे हैं जहां आंशिक परिसीमन के दौरान ग्राम पंचायतों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ।

प्रधानी ,बीडीसी चुनाव में खर्च कर पाएंगे 75 हजार

पंचायत चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की सीमा राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तय कर दी गई है। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी 75 हजार रुपये से ज्यादा खर्च नहीं कर पाएंगे। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए खर्च की अधिकतम सीमा दस हजार रुपये निर्धारित की गई है।


पंचायत चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए चुनाव संबंधी जरूरी सूचनाएं जारी की गई हैं। स्थानीय पंचायत निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा निर्धारित कर दी गई है। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम डेढ़ लाख रुपये खर्च करेंगे। वहीं ग्राम प्रधान व बीडीसी का चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार अधिकतम 75-75 हजार खर्च कर पाएंगे। जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम खर्च सीमा दस हजार रुपये रखी गई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुर्घटना : गाय को बचाने में पलटा तेज रफ्तार आटो, एक की मौत, चार घायल

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल पर विद्युत आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त होने की हुई कवायद

राजनीति : कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बयान लाया राजनीतिक तूफान, क्या बनने से पहले दरक जाएगा I.N.D.I.A गठबंधन ?

City News Uttar Pradesh

खौफनाक हत्या: पति नें ‘काट’ डाली पत्नी की गर्दन, पांच मासूमों के सिर से उठा साया

City News Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री की भविष्यवाणी : बुंदेलखंड उगलेगा सोना, सदर प्रत्याशी प्रकाश को सराहा ! हुआ रोड शो

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद नाराज : खाद के गड्ढों का क्यों नहीं तेजी से निर्माण …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़