ब्यूरो रिपोर्ट
लखनऊ। ‘आदिपुरुष’ फिल्म के खिलाफ दाखिल दो जनहित याचिकाओं पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मंगलवार को सुनवाई करते हुए खुली अदालत में तीखी मौखिक टिप्पणियां कीं। कहा कि हिंदू सहिष्णु है और हर बार उसकी सहनशीलता की परीक्षा ली जाती है। वे सभ्य हैं तो उन्हें दबाना सही है क्या।

– कोर्ट ने कहा- क्या आपने देशवासियों को बेवकूफ समझा है ?
कोर्ट ने संवाद लेखक मनोज मुंतशिर को पक्षकार बनाते हुए नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान फिल्म में दिखाए गए डिस्क्लेमर पर पीठ ने टिप्पणी कहा कि आप भगवान राम, सीता, लक्ष्मण, हनुमान, रावण और लंका दिखाते हैं और डिस्क्लेमर लगाते हैं कि यह रामायण नहीं है, क्या आपने देशवासियों को बेवकूफ समझा है। पीठ ने मामले को बुधवार को पुनः सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश देते हुए डिप्टी सालिसिटर जनरल को केंद्र सरकार व सेंसर बोर्ड से निर्देश प्राप्त कर यह अवगत कराने को कहा है कि मामले में वे क्या कार्रवाई कर सकते हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
