26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : सरकार के चार साल पूरे होने पर लगेगी प्रदर्शनी, जिलाधिकारी ने सौंपी जिम्मेदारी …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा : प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बुधवार को बैठक कर अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारी सौंप निर्देश दिए। जीआइसी ग्राउंड में सभी कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। एक जनसभा का भी आयोजन होगा।

कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम आनंद कुमार सिंह ने कहा कि शुक्रवार को जीआइसी मैदान में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। सभी संबंधित विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि सभी नोडल अधिकारी कार्यक्रमों को भली-भांति कराएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि शनिवार को विधानसभा क्षेत्र स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन, रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में मिशन किसान कल्याण की गतिविधियां और नगरीय क्षेत्रों में मिशन व्यापारी कल्याण की गतिविधियां कार्यक्रम का आयोजन होगा। सोमवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को जिला पंचायतों के प्रत्येक वार्ड में युवाओं के कल्याणार्थ जैसे कौशल विकास के लिए उद्यमों को स्थापित करने, उनकी क्षमता वृद्धि के लिए चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना आदि के लाभार्थियों को ऋण व टूलकिट वितरण किए जाएंगे। प्रत्येक कार्यक्रम के लिए एक अधिकारी तथा उप जिलाधिकारी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले – कांग्रेस की सरकार बनी तो छत्तीसगढ़ की तर्ज पर यूपी में भी किसानों को मिलेंगी सुविधाएं

City News Uttar Pradesh

विश्व हिंदू परिषद धर्म रक्षा के लिये चलायेगी निधि संचय अभियान: बनी रणनीति

City News Uttar Pradesh

सड़क पर मौत का मंजर: ट्रक से टकराया ऑटो, दो की दर्दनाक मौत, चार की हालत गंभीर

लघु सिंचाई विभाग की दादागिरी: बसहरी में मानक की अनदेखी कर तालाब जीर्णोद्धार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें सपा की लीड पर लगाया ब्रेक : अन्य विधानसभाओं में मिली जीत

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर नें ‘खोली पोल’: अमित शाह नें ‘वोट लूटे’ पर दर्शन भूले, मोदी ‘धृतराष्ट्र’ बन बचा रहे चंदा चोर !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़