City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : अजब-गजब ! स्वर्गलोक में भी बटी किसान सम्मान निधि !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अजब और गजब की खबर!पीएम किसान सम्मान निधि पृथ्वी लोक से लेकर स्वर्गलोक तक भी बंट गई।इस योजना के सत्यापन में 1836 लाभार्थी दिवंगत पाए गए। अब इनकी जगह इनके वारिस को शामिल किया जायेगा। सत्यापन सूची मिलने के बाद अब वारिसों को योजना में शामिल कराने की कवायद शुरू कर दी गयी है।


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। सालभर में किसान को छह हजार रुपये अलग-अलग किस्तों में दिए जाते हैं। मौजूदा समय जिले में कुल दो लाख 36 हजार 373 किसान योजना का लाभ पा रहे हैं। शासन के निर्देश पर फरवरी व मार्च में ब्लाकवार सत्यापन कराया गया था। मृतकों की सूची बनाने के साथ ही आधार व नाम मिस मैच वाले किसानों की भी छंटनी कर संशोधन किया जाना है। सत्यापन में 1836 लाभार्थी ऐसे मिले जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इनके स्थान पर वारिस को योजना में शामिल किया जाना है। वारिस की पात्रता तय करने की कवायद भी विभाग ने शुरू कर दी है। कृषि विभाग के कार्यालय में एनआरएलएम के डिप्टी कमिश्नर केके पांडेय, उप कृषि निदेशक आरके माथुर व जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने वरासत को लेकर समीक्षा की। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि तहसीलों से सूची पोर्टल पर आ गई है। वरासत के लाभार्थियों को आधार कार्ड, खतौनी व बैंक पास बुक के साथ उप कृषि निदेशक कार्यालय में आवेदन देना है। बताया कि पात्रता तय हो जाने के बाद मृतक के वारिसों को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल जीवन मिशन को मिलेगी तेज रफ्तार : रामकेश निषाद

बलखंडी नाका चौकी इंचार्ज सुखराम सिंह बने इंस्पेक्टर

City News Uttar Pradesh

चातुर्मासा में ‘रो’ रही ‘बालू पर टिकी’ बांदा की ‘पत्रकारिता’: ज्ञान ‘शून्य’ पर नाम ‘वरिष्ठ’ !

City News Uttar Pradesh Desk

बुंदेलखंड में हाईवे पर घूम रहे असलाहधारी लुटेरे, बदमाशों ने असलहों के बल पर व्यापारी से आठ लाख की लूटी नगदी

City News Uttar Pradesh

पुलिस की बड़ी सफलता : चोर गैंग का पर्दाफाश, तमंचा और माल बरामद

City News Uttar Pradesh

यूपी में कोरोना कहर : बोर्ड की परीक्षाएं की गई स्थगित रात्रि कर्फ्यू के समय में भी बदलाव ! …

ब्रेकिंग न्यूज़