31.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम आनन्द सिंह का दावं, बालू माफियाओं और आकाओं पर कसा शिकंजा !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्य मंत्री के निर्देश और डीएम आनन्द सिंह का दावं बालू खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन और ओवर लोडिंग परिवहन पर काफी भारी पड़ने से खलबली सी मच गई है। जांच करने लखनऊ से यहां आई टीमों का खदानों में जांच अभियान चौथे दिन भी जारी रहा।इस टीम ने कनवारा घाट के सभी चार बालू खदानों की जांच की। यहां टीम को कई ट्रक ओवरलोड मिले।


यहां के अलावा पैलानी, नरैनी और मटौंध क्षेत्रों के बालू घाटों में टीमों ने पुन: निरीक्षण किया। टीम में खनिज विभाग (झांसी) के ज्वाइंट डायरेक्टर नवीन दास, वरिष्ठ खनिज अधिकारी (लखनऊ) डीपी यादव व वरिष्ठ अधिकारी (प्रयागराज) अंजली सिंह शामिल रहीं। उधर, निहालपुर और कनवारा खदानों में परिवहन विभाग ने छापा मारकर ओवरलोड ट्रकों को सीज किया। बताया गया कि कनवारा बालू खदानों में एआरटीओ ने 14 ओवरलोड ट्रक सीज किए हैं। काफी देर हंगामे के हालात रहे। एक दर्जन खदानों पर टीम ने जिस प्रकार दस्तक है उससे कई माफिया कार्यवाई की चपेट मेंआ सकते है।


आपको बता दें कि डीएमआनन्द सिंह की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद खनन की जांच को जिले में पहुंची तीन टीमों ने चार दिनों में दिन करीब एक दर्जन से अधिक खदानों की जांच की। नापजोख के साथ अवैध कार्यों की सूची तैयार की गई। अनुमान है कि एक-दो दिनों के अंदर शासनस्तर पर आई टीम अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। उसके बाद जिम्मेदारों के अलावा कुछ खनन के संचालकों पर गाज गिरनी तय है।


दस मार्च को दो दिवसीय दौरे से लौटने के बाद सीएम ने बांदा जिले में खनन की जांच के लिए गृह विभाग व खनिज विभाग की टीम भेजने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद खनिज विभाग झांसी के ज्वाइंट डायरेक्टर नवीन दास, प्रयागराज के अंजली सिंह और लखनऊ के डीपी यादव की अगुवाई में तीन टीमों ने जिले में डेरा डाल दिया। प्रत्येक टीम में चार से पांच सदस्य हैं। टीम जिले में चलने वाली सभी खदानों की जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। चौथे दिन भी टीम ने अलग-अलग जगहों पर खदानों की जांच की और वहां के खेल को अपनी नजरों से देखा। जो सफल होती नजर आ रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

समाधान दिवस पर अफसर राकेश नें मानवता का रचा इतिहास: बनें प्रशंसा के पात्र

City News Uttar Pradesh

टप्पेबाजों का शातिराना अंदाज : कार से कई लाख रुपये भरा बैग निकाल कर फरार

अष्टमी की नवरात्र पर देवी मंदिरों में उमड़ी भीड़ : महागौरी का किया पूजन

हाय राम : किसान हित में सरकार चुस्त पर क्या प्रशासन सुस्त ?

राजनीति : लोकसभा चुनावों को लेकर बसपा ने बनाई नई रणनीति, सेक्टर पदाधिकारी सीधे मायावती को करेंगे रिपोर्ट

पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की उठाई मांग, शिक्षकों ने दिया धरना …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़