City News Uttar Pradesh
माध्यमिक शिक्षा हो रही चौपट: शिक्षक चला रहें हैं डीआईओएस दफ्तर
उत्तर प्रदेश

माध्यमिक शिक्षा हो रही चौपट: शिक्षक चला रहें हैं डीआईओएस दफ्तर

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में माध्यमिक शिक्षा चौपट ह़ै। शिक्षकों के हवाले जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय है। पढ़ाना छोड़कर शिक्षक यहां का कार्यालय चला रहें हैं। जिले की यह “हैरत में डाल देनें वाली खबर” ह़ै। यहां स्टाफ का जबरदस्त टोटा है। “22 कर्मियों के स्थान पर मात्र दो कर्मी” तैनात हैं। पांच कॉलेजों के शिक्षकों को उनका शिक्षण कार्य छुड़ाकर कार्यालय में संबद्ध कर व्यवस्था उनके हवाले कर दिया गया ह़ै। “शिक्षक हीं कार्यालय चलाने के लिये इंजन के रोल” में हैं। इन हालातों में इन शिक्षकों के स्कूलों में “शिक्षण कार्य बाधित” है। जिले में लगभग 300 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें 90 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं हैं। इन कॉलेजों का दायित्व जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर है क्योंकि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अधिकांश पटल पर कुर्सियां लंबे अर्से से सुनी थीं जिन्हें शिक्षकों के हवाले कर दिया गया ह़ै।

बांदा में सैनिक स्कूल प्रस्ताव न भेजने पर फटकार : सरकार नें भेजा सख्त पत्र

इस कार्ययालय में 22 पद सृजित हैं। इनमें 20 खाली हैं। “विभाग के मात्र दो लिपिक ही कार्यरत” हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय इंटर कॉलेजों के पांच अध्यापकों को अपने कार्यालय में संबद्ध कर रखा है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संबद्ध शिक्षकों के ब्योरा पर नजर डालें तों विमल त्रिपाठी जीआईसी बांदा एकाउंट का कार्य देख रहे हैं।अनिल सिंह राजकीय माडल इंटर कालेज पचनेही कनिष्ठ सहायक का पटल संभाले हैं।सुनील जीआईसी बांदा कनिष्ठ सहायक का काम देख रहे हैं। राजेश जीजीआईसी बांदा वरिष्ठ सहायक का पटल देख रहे हैं। आशुतोष जीआईसी मटौंध वरिष्ठ सहायक तथा परीक्षा संबंधी कार्य का जिम्मा संभाले हैं। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना ह़ै की रिक्त पदों की सूचना समय-समय पर उच्चाधिकारियों और शासन को भेजी जाती है। उम्मीद जताई कि जल्द ही रिक्त स्थानों पर नियुक्तियां हो सकती हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्टेडियम बना अफसरशाही की कब्रगाह: स्विमिंग पूल बंद, खिलाड़ियों की हिम्मत तोड़ता सिस्टम

विधायक प्रकाश का प्रयास : जिले में हो उद्योगों की स्थापना औऱ विकास

City News Uttar Pradesh

सम्मान समारोह में विधायक द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को दी गई विदाई

Banda : आयुक्त दिनेश सिंह का “शंखनाद”, गावों में गूंजेगा ‘वाह-वाह’ …

खबर का असर: जामूं गांव में लटक रही ‘मौत’ कटी, मीडिया की मुहिम से ‘जागा सिस्टम’

मंत्री रामकेश बोले मुख्तार अंसारी एक अपराधी है: मौत पर सियासत उचित नहीं

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़