- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले का मटौंध थाना क्षेत्र में आने वाला मरौली गांव में कभी भी लाल सोना के रसूख दार धरती को रक्त धार से लाल कर सकते है। क्योंकि कुछ खंड धारक इसी भूमिका की पृष्ठ भूमि रचते दिखते है। इसमें मटौंध थाना की भी अहम भूमिका की शंकाएँ जताई जा रहीं है।

यहां खदानों के लिये किसानो के खेतों से रास्ता जाता है ,जो सदैव से विवादों के घेरे में है। बालू माफियाओं को गांव के नामी – गिरामी गुंडो का संरक्षण रहता है। कई बार जिला प्रशासन और शासन से जांच टीमें आई पर निपटारा नहीं करा पाई।

बताते है की अभी तक मटौंध थाना प्रभारी रहे गौड़ साहब नें जमकर मरौली किसानो के साथ अन्याय किया। आंदोलन प्रदर्शन हुये पर वह अंगद के पैर साबित होते रहे। पिछले दिनों एक बालक के मर्डर मामले में तेज -तर्रार पुलिस अधीक्षक नें उन्हें निलंबित कर दिया।

अब मटौंध थाना प्रभारी अर्जुन सिंह के हाथ में बागडोर सौंपी गई है। अर्जुन सिंह के थाना प्रभारी बनने से मरौली के बदमाश और हिस्ट्री शीटर सहमे हुये है। इस थाने के दो सिपाहियों की मरौली के आपराधिक तत्तो से सांठ -गांठ बताई जाती है। इनकी बीट ड्यूटी मरौली में ही लगती है। नये थाना प्रभारी अर्जुन सिंह की वाह- वाह हो रहीं है। उनका बुलडोजर मरौली के नामी -गिरामी अपराधियों पर कभी भी गरजने की शंका जताई जा रहीं है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
