29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
"लैला-मजनू मेला" होगा "सीसीटीवी कैमरे" की "निगहबानीं" में: सीडीओ ने दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश

“लैला-मजनू मेला” होगा “सीसीटीवी कैमरे” की “निगहबानीं” में: सीडीओ ने दिए निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मकर संक्रान्ति के अवसर भूरागढ़ दुर्ग पर लगने वाला “लैला- मजनू नटबली बाबा मेला” सीसीटीवी कैमरे कि निगरानी में होगा। डीएम नगेंद्र प्रताप के निर्देश पर सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य नें मेला व्यवस्था की बैठक में सुरक्षा की दृष्टि से यह निर्देश दिये। यह मेला 14 एवं 15 जनवरी को पूर्व की भांति मनाया जाऐगा।

"लैला-मजनू मेला" होगा "सीसीटीवी कैमरे" की "निगहबानीं" में: सीडीओ ने दिए  निर्देश

सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था को दृष्गित रखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर एवं उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित दिया कि मेला स्थल का पूर्व से निरीक्षण करलें। शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स लगाई जाये। मेला के दौरान बांदा-महोबा राजमार्ग पर वाहनों से लगने वाले जाम को नियंत्रित करने एवं राजमार्ग पर दुकानों ठेलों आदि के प्रतिबंध को भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मकर संक्रान्ति के अवसर पर केन नदी में महिलाओं के स्नान स्थल पर कपडे बदलने हेतु पूर्व की भांति टेन्ट आदि की व्यवस्था की जाये। नगर पालिका से कहा कि नटबली महोत्सव में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाये।

"लैला-मजनू मेला" होगा "सीसीटीवी कैमरे" की "निगहबानीं" में: सीडीओ ने दिए  निर्देश

भूरागढ़ दुर्ग स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में निर्मित शहीद स्मारक में शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के भी निर्देश दिये। केन नदी में स्नान के दौरान आकस्मिक दुर्घटना से निपटने हेतु गोताखोरों की तैनाती की जरूरत बताई। मोटर बोट की व्यवस्था के निर्देश दिये। मेला मार्ग की व्यवस्था की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग को सौंपी। शीतलहर से बचाव के लिये अलाव एवं प्रकाश व्यवस्था के लिये भी निर्देशित किया। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर खुर्द स्वर्ण सिंह सोनू , कैप्टन श्याम बाबू सिंह, सूबेदार मेजर दयाशंकर तिवारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गरीबों के ‘राशन’ पर ‘अमीरों’ का ‘डाका’: 48 हजार ‘आपात्र’ हुए बेनकाब, करोड़ों की योजना पर सवाल ?

City News Uttar Pradesh Desk

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल स्वच्छ मंदिर अभियान में तल्लीन : श्रम दान से सफाई संदेश

City News Uttar Pradesh

बलिया : दो कर्मियों के निलंबन के बाद आठ पर लटकी तलवार, जेल कर्मचारियों में मचा हड़कंप …

City News Uttar Pradesh

गांवों में भ्रमण कर रही खाकी, निर्भीकता का दे रही संदेश, अपराधियों पर पैनी नजर

City News Uttar Pradesh

कर्मचारी कृपया ध्यान दें: अब दफ्तर जाते समय लगाना होगा हेलमेट, कार में सीटबेल्ट

City News Uttar Pradesh

डीएम जे.रीभा का बड़ा कदम : कक्षा12वीं तक के छात्रों पर बाइक-स्कूटी चलाने पर लगा रोक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़