
- शरद मिश्रा
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर ब्लाक में लंबे समय से खाद की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए अब राहत की किरण नजर आने लगी है। ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने खुद मोर्चा संभालते हुए खाद संकट को जड़ से खत्म करने की ठान ली है। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों से लगातार बैठकों का दौर शुरू कर दिया है।

मानिकपुर तहसील में ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने अध्यक्ष कोआपरेटिव समेत संबंधित अधिकारियों से बैठक की। उन्हें आश्वासन दिया गया की खाद की कमी अब किसी भी हाल में किसानों को नहीं झेलनी पड़ेगी। हर गांव में यूरिया और डीएपी किसानों की जरूरत के अनुसार उपलब्ध कराई जाएगी। अरविंद मिश्रा ने भरोसा जताया कि किसानों को एक-एक बोरी खाद पारदर्शी तरीके से मिलेगी और किसी भी स्तर पर अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार भी इस दिशा में गंभीर है और अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसानों की जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने किसानों को संदेश दिया कि घबराने की जरूरत नहीं है, जल्द ही खाद की किल्लत खत्म होगी। ब्लाक प्रमुख के प्रयासों से किसानों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। खेतों में बुआई और फसल की बढ़वार का समय है, ऐसे में खाद की पर्याप्त उपलब्धता से किसानों को न केवल फसलों की सुरक्षा मिलेगी बल्कि उत्पादन भी बढ़ेगा। ग्राम समितियों पर भी नजर रखने की बात करते हुए ब्लाक प्रमुख मिश्रा ने कहा कि कहीं भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी खाद वितरण में लापरवाही करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
