24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में शिक्षा व्यवस्था में "कीड़ा" हावी : हेड मास्टर हुये निलंबित
उत्तर प्रदेश

बांदा में शिक्षा व्यवस्था में “कीड़ा” हावी : हेड मास्टर हुये निलंबित

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में शिक्षा व्यवस्था में “कीड़ा” हावी है। छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ मिड डे मिल में कीड़े का स्वाद चखाया जा रहा है। आश्चर्य की यह व्यवस्था सामने आई तो हड़कंप मचा। प्रधानाध्यापक निलंबित हुये। इस प्रकरण पर डीएम अनुराग खफा हैं।
मामले की यह घोर लापरवाही कमासिन ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय परसौली में सामने आई। मिडडे मील के राशन में कीड़े मिलने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। विद्यालय के शिक्षक की वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही अनुदेशक का मानदेय रोककर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।


कमासिन ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसौली में बुधवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा गया था। जिसमें कीड़े निकलने पर बच्चों ने खाना फेंक दिया। शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी जगत सिंह राजपूत तक पहुंची तो उन्होंने मौके की जांच की। जांच में विद्यालय में रखे राशन में कीड़े पाए गए। जांच आख्या में बीईओ ने लिखा है कि कीड़े मिलने की पुष्टि विद्यालय में 140 बच्चों ने की। स्टाक में खराब चावल रखा था और उसे नष्ट नहीं किया गया। वही बनाकर परोसा जा रहा है। निरीक्षण तिथि में एमडीएम रजिस्टर में 246 बच्चों को शामिल किया गया है।

बांदा में शिक्षा व्यवस्था में "कीड़ा" हावी : हेड मास्टर हुये निलंबित
“Korma” dominates the education system in Banda: Headmaster suspended

जबकि पहले के दिनों में क्रमश: 344, 372 व 336 बच्चे अंकित हैं। इससे स्पष्ट है कि बच्चे की वास्तविक उपस्थिति न अंकित कर अधिक बच्चे चढ़ाकर एमडीएम में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। विद्यालय में सवा लाख रुपये कंपोजिट ग्रांट आती है, फिर भी विद्यालय खंडहर है। शौचालय व किचेन खराब हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने जांच आख्या के आधार पर कंपोजिट विद्यालय परसौली के इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिरपाल सिंह को निलंबित कर दिया। उन्हें बीआरसी कमासिन में संबद्ध किया है। मामले की जांच खंड शिक्षा अधिकारी बबेरू व महुआ को संयुक्त रूप से सौंपी है। बीएसए ने विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक राजेंद्र सोनी की एक वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी। वहीं अनुदेशक राजीव पाटकर का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण मांगा है। इन दोनों पर अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने व लापरवाही का आरोप है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम के निर्देश ढेर: पंचायतों में नहीं कराई जा रही रही फुल फागिंग, हो रही खानापूरी !

City News Uttar Pradesh

बांदा स्वास्थ विभाग में स्टाफ की कमी : कोरोना से निपटने के लिये सिर्फ हवा में भांज रहे तलवार ! …

जेब कतरने को चर्चित है आरटीओ विभाग ? दलालों की सरपरस्ती का नहीं हटता शिकंजा

City News Uttar Pradesh

थैली की खनक बीमारी नें अफसरों को बनाया सूरदास: इलाज साबित हो रहा है बेअसर

तहसील में ‘गुंडागर्दी’: ‘घूस’ नहीं दी तो नायब औऱ लेखपाल नें बंधक बनाकर पीटा ?

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी नें खेल व्यवस्था की खोली पोल : जांच पर दिया जोर

ब्रेकिंग न्यूज़