24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट मंडल में धान खरीद व्यवस्था में झोल, खुल गई पोल
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट मंडल में धान खरीद व्यवस्था में झोल, खुल गई पोल

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। धान खरीद दारी की व्यवस्था में मंडल स्तर पर यहां “झोल” है। मिलों के समबद्धी करण के प्रति लापरवाही एवं खरीद व्यवस्था में ढिलाई पकड़ी गई। दरअसल चित्रकूटधाम मंडल के नोडल अधिकारी व सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त ने गुरुवार को यहां धान खरीद की समीक्षा की। राइस मिलों के संबंद्धीकरण में शिथिलता पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि धान खरीद में तेजी लाएं और संबंद्धीकरण भी बढ़ाएं। कहीं लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


सर्किट हाउस में नोडल अधिकारी व प्रबंधक निदेशक पीसीयू व अपर आयुक्त सहकारिता मनोज द्विवेदी ने मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंडल में हुई धान खरीद की समीक्षा की। प्रगति सही न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। मिलर्स के धान उठान न करने पर उनसे बातचीत की। मिल संचालकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका उन्होंने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने मंडल में मात्र सात मिलों के संबंद्धीकरण पर असंतोष जताया। कहा कि इसमें तेजी लाई जाए। धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए।

चित्रकूट मंडल में धान खरीद व्यवस्था में झोल, खुल गई पोल
In Chitrakoot division, there was a rift in the paddy procurement system, the poll opened

साथ ही कहा कि केंद्रों में किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। समय से धान का उठान कराएं। किसी भी केंद्र में खरीद में गड़बड़ी मिली तो किसी को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक संजीव कुमार डीआर कोआपरेटिव दीपक सिंह, डिप्टी आरएमओ सीपी पांडेय, डिप्टी आरएमओ चित्रकूट व हमीरपुर के अलावा राइस मिल संचालक भुवनेश्वर पांडेय सहित कई संचालक शामिल रहे।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दुष्कर्म और रंगदारी की सनसनीखेज वारदात: बेटी व मां हुए ‘शिकार’, पुलिस ‘जांच’ में जुटी !

City News Uttar Pradesh

अब 40 मीटर से अधिक दूरी होने पर भी मिल सकेगा नया विद्युत कनेक्शन

बाघ की दहाड़ से गूंजेगा चित्रकूट: रानीपुर टाइगर रिजर्व बना बुंदेलखंड का विकास का पैमाना

Banda : वरदानी हो गये अभिशप्त, झेल रहे विरानी ! …

City News Uttar Pradesh

आयुक्त और डीएम साहब करिये सख्ती : कोरोना का कहर में लुट रहा मरीज …

मंत्री रामकेश निषाद की पहल रंग लाई : जर्जर सड़कों के लिये मिले 28 करोड़ से अधिक

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़