22.5 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित
उत्तर प्रदेश

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित

– विनोद मिश्रा

बांदा। सड़कों में घूम रहे बेसहारा मवेशियों को एमपी के जंगलों में जिंदा दफनाने से लोगों में आक्रोश है। भाजपा, बजरंग दल, विहिप सहित कई संगठनों के पदाधिकारी सड़क पर उतरे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सड़क में आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया। जिलाधिकारी ने प्राथमिक जांच कराने के बाद सीडीओ की अध्यक्षता में टीम गठित की है। तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से कई थानों को फोर्स भी धरना स्थल व जाम की जगह में तैनात है।

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित
Banda: The matter of burying the voiceless alive, the anger of the people erupted, the road jammed, the DM constituted the inquiry committee

नरैनी कस्बा में शनिवार को नगर पंचायत नरैनी की गोशाला में कई अधिकारियों की मौजूदगी में आठ ट्रको में गायों को भर कर सीमावर्ती मध्य प्रदेश की घाटियों में ले जाया गया। यहां पहाड़ी खेरा के सात किमी पहले उतार कर छोड़ दिया गया था। जेसीबी से बड़ी संख्या में गायों व बछड़ों को दफना दिया गया था। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक राजकरण कबीर मध्य प्रदेश के जंगल में उसी स्थान पर पहुंचे, जहां बेसहारा गायों को छोड़ा गया था।

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित
Banda: The matter of burying the voiceless alive, the anger of the people erupted, the road jammed, the DM constituted the inquiry committee

विधायक ने बताया कि पहाड़ी खेडा(पन्ना)से सात किलोमीटर पहले पहाड़ में सड़क किनारे चरवाहों की मदद से करीब 50 गायों को जेसीबी मशीन से खोदकर दफनाया गया है। मिट्टी और पत्थर हटाकर देखने पर पता चला कि उनमें से कई गाय घायल और जीवित अवस्था में दफन की गई हैं।

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित
Banda: The matter of burying the voiceless alive, the anger of the people erupted, the road jammed, the DM constituted the inquiry committee

विधायक राजकरण कबीर ने बताया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी गायों की निर्मम हत्या करने वाले स्थानीय अधिकारियों नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों सभी दोषियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा।

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित
DM constituted a team under the chairmanship of CDO

– सीडीओ की अध्यक्षता में डीएम ने गठित की टीम

जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि नरैनी मंडी समिति में तीन खरीद केंद्र खोले गए हैं। यहां पशुओं की अधिकता से खरीद प्रभावित हो रही थी। इसलिए सड़कों से बेसहारा मवेशियों को लेकर गोशालाओं में संरक्षित कराया गया है।

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित
Banda: The matter of burying the voiceless alive, the anger of the people erupted, the road jammed, the DM constituted the inquiry committee

गुढ़ाकला की गौशाला में 26, नहरी में 25 ,मसौनी में 38 व रगौली भटपुरा वृहद गोशाला में 25 पशु संरक्षित कराए गए हैं। जीवित व घायल गायों को दफनाने के मामले की जांच कराई जा रही है। सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। तीन दिन में रिपोर्ट मिल जाएगी। दोषियों को बक्शा नहीं जाएगा।

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित
Banda: The matter of burying the voiceless alive, the anger of the people erupted, the road jammed, the DM constituted the inquiry committee

– कई संगठन ने दी चेतावनी

भाजपा, बजरंग दल व विहिप सहित कई अन्य संगठन के पदाधिकारियों में घटना को लेकर काफी उबाल है। मंगलवार को नरैनी कस्बे में संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य इकट्ठा हुए। धरना-प्रदर्शन करते हुए बेजुबानों के साथ क्रूरता करने वालों को जेल भेजने की मांग की है। बजरंग दल के गोसेवा सेवा प्रमुख सोनू करवरिया व विश्व हिंदू परिषद के तहसील गोरक्षक विनोद दीक्षित ने कहा कि सैकड़ों की संख्या में बेसहारा गायों को ट्रकों में ठूंस कर भरा गया, जिससे कई बेसहारा पशुओं की मृत्यु हो गई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : बेटों ने बेरहमी से किया पिता का कत्ल, पहले ईंटों से कूचा…फिर कुल्हाड़ी से काट डाला …

विधायक प्रकाश ने दारा सिंह के ‘फ्री-स्टाइल दांव’ का फूंका चुनावी मंत्र, बनाई रणनीति

City News Uttar Pradesh Desk

राजनीति : भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने अखिलेश के तेलंगाना दौरे पर साधा निशाना, बोले- ऐसे गठबंधन बनते और बिखरते रहते हैं

City News Uttar Pradesh

पट्टाधारकों का प्रशासन पर फूटा ‘गुस्सा’: सरकारी पट्टे बने ‘कागजी हक’ ! सीएम तक पहुंची ‘गुहार’ !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : लाल सोने की डकैती में दो पक्षों में चली गोलियां ! कांपा इलाका, एक जख्मी …

City News Uttar Pradesh

भाजपा की तिंदवारी में क्या गूंज रही कराह ? उप मुख्य मंत्री का सम्मेलन क्यों नहीं कामयाब ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़