26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
हाथी ‘पांव’ के साथ जिंदगी जी रहीं किरन का छलका दर्द
उत्तर प्रदेश

हाथी ‘पांव’ के साथ जिंदगी जी रहीं किरन का छलका दर्द

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “20 साल पहले बुखार आता था। गांव के अप्रशिक्षित चिकित्सक से इलाज करा लेती थी। कुछ व्यक्त के लिए आराम भी मिल जाता था। ज्यादा दिक्कत होने पर अस्पताल में जांच करवाई। रिपोर्ट में फाइलेरिया की पुष्टि हुई।” लापरवाही के चलते मर्ज बढ़ गया। दाहिना पैर हाथीपांव हो गया। 15 साल से इस परेशानी के साथ जी रही हूँ । उठने-बैठने व चलने- फिरने में बहुत दिक्कत आ रही है। दवा के साथ ही जिंदगी गुजारनी पड़ रही है। बड़ोखर ब्लाक के जमालपुर गांव की रहने वाली 50 वर्षीया किरन ने भावुक होकर यह बात कही। वह अब पड़ोसियों और रिश्तेदारों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए प्रेरित करती रहती हैं।

हाथी ‘पांव’ के साथ जिंदगी जी रहीं किरन का छलका दर्द
Kiran’s spilled pain living life with elephant ‘feet’

इसी गांव की 62 वर्षीया गिरजा बताती हैं कि 45 साल पहले शादी कर वह इस गांव में आई थी। शादी के कुछ सालों बाद ही उन्हें बदन में दर्द रहने लगा। आए दिन बुखार भी आ जाता था। शुरूआती दिनों में उन्होने इसे तवज्जो नहीं दी। जब दर्द व बुखार बर्दाश्त से बाहर होने लगा तो उन्होने जिला मुख्यालय जाकर जिला अस्पताल में इलाज करवाया। जांच में उनके शरीर में फाइलेरिया के शुरूआती लक्षण मिले। कुछ समय तक दवा भी खाई। आराम मिला तो अपने आप को स्वस्थ मानकर खुद से ही दवा बंद कर दी। कुछ सालों बाद फिर बुखार, दर्द के साथ उसके बाएं पैर में सूजन आने लगी। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नाइट ब्लड सर्वे में फाइलेरिया बीमारी का पता चला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें दवा देते हुए अब उम्र भर इसका सेवन करने की सलाह दी। मर्ज न बढ़े इसके लिए अब सिर्फ दवा ही एकमात्र उपाय बचा है। अब वह गांवों में सभी उम्र के लोगों से फाइलेरिया की दवा खाने की सलाह के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम का भी सहयोग करती है।


जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार बताती हैं कि जनपद के लिम्फोडिमा (हाथी पांव) के 578 मरीज हैं। बड़ोखर ब्लाक में सबसे ज्यादा फाइलेरिया के मरीज जमालपुर गांव में हैं। यहां 50 फाइलेरिया मरीज हैं। इसमें सबसे ज्यादा 29 महिला मरीज हैं। एमडीए अभियान में भी यहां माइक्रो फाइलेरिया के सात संभावित मरीज मिले हैं। इसमें भी सबसे ज्यादा पाँच महिलाएं हैं। 22 नवबंर से जनपद में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है । इसमें फाइलेरिया की दवा खाने के साथ ही लोगों को साफ सफाई के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है।

हाथी ‘पांव’ के साथ जिंदगी जी रहीं किरन का छलका दर्द
Kiran’s spilled pain living life with elephant ‘feet’

– क्या है फाइलेरिया
फाइलेरिया वेक्टरजनित रोग है। यह मादा क्यूलेक्स मच्छर के काटने होता है। इसे लिम्फोडिमा (हाथी पांव) भी कहा जाता है। यह न सिर्फ व्यक्ति को दिव्यांग बना देती है बल्कि इससे मरीज की मानसिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। शरीर में फाइलेरिया के लक्षण मिलना माइक्रो फाइलेरिया कहलाता है। शुरूआती दिनों में डाक्टर की सलाह पर दवा का सेवन किया जाए तो इसका परजीवी नष्ट हो जाता है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमडीए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर फाइलेरिया की दवा खिला रही हैं। इसके साथ ही घर के आस-पास व अंदर साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने दें और समय-समय पर कीटनाशक का छिड़काव करने के प्रति भी जागरूक कर रही हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बढ़ती गर्मी पर प्रशासन हुआ रेड एलर्ट: अग्नि कांड से बचाव हेतु सुरक्षा के निर्देश

City News Uttar Pradesh

योगी नें विधायक ‘प्रकाश’ को ‘घोषित’ किया ‘मैन आफ द मैच’: एक ‘वाक्य’ ने ‘बदल’ दी ‘बांदा की सियासत’ !

City News Uttar Pradesh Desk

पति पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट: विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया

बसपा सुप्रीमो मायावती ने भरी हुंकार: कहा- नहीं चलेगा “वोट हमारा राज तुम्हारा” वाला पैटर्न, डबल मेहनत करके लौटेंगे सत्ता में

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में 53 वां राष्ट्रीय रामायण मेला 15 से: तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

City News Uttar Pradesh

योगी सरकार की उपलब्धियां गिनाने में फंसे कृषि राज्य मंत्री, मीडिया नें छुड़ाये छक्के ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़