City News Uttar Pradesh
बांदा से हथियार खरीदने आए थे हमीरपुर, पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ पांच को किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बांदा से हथियार खरीदने आए थे हमीरपुर, पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ पांच लोगों को किया गिरफ्तार# illegal weapons

 

हमीरपुर। बिवांर पुलिस ने क्षेत्र के मवईजार गांव में मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र बनाने वाले के साथ शस्त्र खरीदने आए चार लोगों को दबोच लिया। जिसमें बांदा जनपद के गोयरा गांव के प्रधान का हिस्ट्रीशीटर भाई भी शामिल है। जबकि ग्राम प्रधान मौके से भाग निकला।

बांदा से हथियार खरीदने आए थे हमीरपुर, पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ पांच को किया गिरफ्तार
Hamirpur had come to buy weapons from Banda, police arrested five with illegal weapons

पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच दिसंबर को बिवांर पुलिस अपराधियों की सुराग लगाने को छानी गांव की बाजार में मौजूद थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि मवईजार गांव निवासी पप्पू उर्फ बिंदादीन प्रजापति गांव में इंगोहटा रोड के निकट अपने खेत में बनी झोपड़ी में अवैध तमंचा बना रहा है और कुछ लोग बाहर से तमंचा लेने आ रहे है। पप्पू पहले भी तीन बार अवैध शस्त्र फैक्ट्री संचालन में पकड़ा जा चुका था। जिस पर कार्रवाई के लिए थाने से और पुलिस बल बुलाया और थाना प्रभारी बिवार दुर्ग विजय सिंह मौके पर पहुंचे।

बांदा से हथियार खरीदने आए थे हमीरपुर, पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ पांच को किया गिरफ्तार
Hamirpur had come to buy weapons from Banda, police arrested five with illegal weapons

वहां मौजूद छह बदमाश पुलिस को देखकर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। जिस पर पुलिस ने अपने को बचाते हुए मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि एक आरोपित अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हुआ। अभियुक्तों के कब्जे से 21 तमंचे, चार जिंदा व तीन खोखा कारतूस, एक 32 बोर खोखा कारतूस व तमंचा बनाने के औजार बरामद हुए।

बांदा से हथियार खरीदने आए थे हमीरपुर, पुलिस ने अवैध शस्त्र के साथ पांच को किया गिरफ्तार
Hamirpur had come to buy weapons from Banda, police arrested five with illegal weapons

फरार अभियुक्त फीमा उर्फ फहीम पुत्र मजहर हुसैन निवासी ग्राम गोयरा मुगली थाना मटौंध जनपद बांदा है। जो गांव का प्रधान भी है। वह वर्षो तक जेल में रहा और उस पर 19 आपराधिक मामले दर्ज है। इसका भाई फारुख थाना मटौंध का हिस्ट्रशीटर अपराधी है। जिसके विरुद्ध 12 मुकदमें दर्ज है। जिसे पुलिस ने दबोच लिया। इसके अलावा अवैध शस्त्र बनाने वाले पप्पू उर्फ विंदादीन प्रजापति पुत्र चुनुवाद के साथ जिले के मुस्करा थाने के बसवारी गांव निवासी सोहेल पुत्र इशहाक, राकेश कुमार यादव पुत्र रक्षपाल निवासी अछरेला थाना मौदहा व रामकृपाल पुत्र रामरतन निवासी ग्राम नदेहरा थाना ललुपरा को जेल भेजा है। सभी पर आम्र्स एक्ट के साथ पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : नीलम का करिश्मा, खुशी की लहर, “जलवा ही जलवा ” ! …

पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह का बुंदेलखंड के नेताओं की चुप्पी पर तंज: बोले- गलत नीतियों से उलझा विकास

City News Uttar Pradesh

भाजपा सरकार पर बेरोजगारी को लेकर भड़के अखिलेश यादव: बोले- “नो नौकरी, नो धंधा यूपी में सब मंदा”

City News Uttar Pradesh

भारत का पाकिस्तान पर जल प्रहार: सिंधु जल समझौता स्थगित होने से पड़ोसी मुल्क में छाया हाहाकार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ने विराट दंगल में की शिरकत: बोले- कुश्ती हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत मंडल में खाद की कमी से चिंतित : मंडलायुक्त से तत्काल पहल का आग्रह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़