City News Uttar Pradesh
एसपी ने की कार्रवाई : चित्रकूट में दारोगा और तीन सिपाही हुए निलंबित, आरएसएस के पदाधिकारी से मारपीट व अभद्रता का मामला
उत्तर प्रदेश

एसपी ने की कार्रवाई : चित्रकूट में दारोगा और तीन सिपाही हुए निलंबित, आरएसएस के पदाधिकारी से मारपीट व अभद्रता का मामला

 

चित्रकूट। कर्वी कोतवाली के एक दारोगा और तीन सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि एसपी ने उनपर ये कार्रवाई राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी के मामले में की है। आरएसएस पदाधिकारी एक विवाद को लेकर कोतवाली गए थे, जहां उनसे अभद्रता व मारपीट करने का आरोप है।

एसपी ने की कार्रवाई : चित्रकूट में दारोगा और तीन सिपाही हुए निलंबित, आरएसएस के पदाधिकारी से मारपीट व अभद्रता का मामला
SP took action: Inspector and three constables suspended in Chitrakoot, case of assault and indecency with RSS official

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि एक व्यक्ति से मारपीट और अभद्रता करने में बुधवार की शाम को कर्वी कोतवाली के उप निरीक्षक चंद्रमणि पांडेय सिपाही हरिओम, शरद व अभिषेक को निलंबित कर दिया है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर गाली गलौज, छीनाझपटी व मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच एएसपी शैलेंद्र कुमार राय को सौंपी गई है। वहीं दूसरी ओर मामले में संघ का कोई पदाधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। नगर में प्रकरण को लेकर चर्चा है कि धुस मैदान पुरानी बाजार स्थिति चाय व पान की गुमटी में मंगलवार की रात में लेनदेन काे लेकर कोई विवाद हुआ था। इसपर गुमटी संचालक को कोतवाली पुलिस पकड़ लाई थी तो उसके परिवार ने आरएसएस पदाधिकारी से मदद मांगी थी।

रात में ही आरएसएस के नगर स्तरीय पदाधिकारी कुछ साथियों के साथ कोतवाली गए थे। पुलिस से विवाद के बारे में पूछने के बाद वह पकड़े गए गुमटी दुकानदार से मिलने अंदर चले गए। इस पर दारोगा और सिपाही भड़क गए। संघ पदाधिकारी का आरोप है कि सिपाही गाली गलौज करने लगे। परिचय देने पर उनके साथ अभद्रता व मारपीट की और उनका मोबाइल छीन लिया। घटना की जानकारी होने पर आरएसएस व भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी कोतवाली पहुंचे। मामले की जानकारी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दी गई। पदाधिकारियों ने एसपी धवल जायसवाल से दरोगा चंद्रमणि पांडेय, सिपाही हरिओम, शरद व अभिषेक की शिकायत की थी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गमगीन माहौल में गूंजती सदाओं के साथ ताजिये और ढालें हुये “सुपुर्दे खाक”

बीएड प्रवेश परीक्षा के परिणाम की शुरू हुई री-चेकिंग: 25 जून तक परिणाम

जिले में निवेशकों का लगा कुंभ मेला : लगायें उद्योग नहीं होगा झमेला

City News Uttar Pradesh

नगर निकाय उपचुनाव संपन्न: मतपेटियों में बंद हुई उम्मीदवारों की किस्मत

City News Uttar Pradesh

राजनीति : यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी बोले- भाजपा करेगी खतौली और मैनपुरी में हार की समीक्षा

City News Uttar Pradesh

नसीमुद्दीन सिद्दिकी कांग्रेस प्रदेश न्याय समिति में शामिल: 15 को आयेंगे गृह जनपद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़