
- शरद मिश्रा
बांदा। जिला कांग्रेस कार्यालय सोमवार को कांग्रेसजनों के उत्साह और जोश से गूंज उठा। मौका था जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के जन्मदिन समारोह का, लेकिन यह आयोजन केवल एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं रहा बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए राजनीतिक संकल्प का मंच बन गया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने साफ कहा “कांग्रेस को मज़बूत करना ही मेरा राजनीतिक लक्ष्य है। पार्टीजन अगर कर्तव्यनिष्ठा से मेरे साथ खड़े रहे तो जिले में कांग्रेस का परचम अवश्य फहराएगा। मायूस न हों, इरादे न बदलें, पार्टी की तक़दीर बदल जाएगी।” जिलाध्यक्ष ने अपील किया कि संगठन को नई ऊर्जा और रणनीति के साथ आगे बढ़ाने का समय आ गया है। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने मौजूदा भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सरकार सुरक्षा व्यवस्था और जनहित के मुद्दों पर पूरी तरह नाकाम है।

शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने जिलाध्यक्ष के दीर्घायु और संगठन को मजबूत नेतृत्व देने की कामना की। वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू ने कहा कि “तपस्या और संघर्ष का दूसरा नाम ही राजेश दीक्षित है।” समारोह की अध्यक्षता संजय दिवेदी दनादन ने की। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में कांग्रेस को बूथ स्तर तक मज़बूत करने का संकल्प लिया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
