30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
पंचायत राज विभाग में खेल: सफाई कर्मियों की ड्यूटी अफसरों के घर, भ्रष्टाचार की खुली पोल !
उत्तर प्रदेश

पंचायत राज विभाग में खेल: सफाई कर्मियों की ड्यूटी अफसरों के घर, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। गाँवों को स्वच्छ और साफ रखने के लिए सरकार करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन हकीकत गाँव-गाँव में बिखरी गंदगी और बदबूदार नालियों से साफ झलक रही है। ज़िले के पंचायत राज विभाग में गजब का गोलमाल सामने आया है। गाँवों को साफ और स्वच्छ रखने के लिए नियुक्त सफाई कर्मचारी खुद गाँवों से नदारद होकर अफसरों की चौखट पर हाज़िरी बजा रहे हैं।

पंचायत राज विभाग में खेल: सफाई कर्मियों की ड्यूटी अफसरों के घर, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

आलम यह है कि जिले की 469 ग्राम पंचायतों में तैनात 740 सफाई कर्मचारियों में से 100 से अधिक कर्मचारी गांवों से नदारद हैं। कई कर्मचारी कलक्ट्रेट, विकास भवन और अफसरों के आवासों पर संबद्ध कर दिए गए हैं। जिन कर्मचारियों की तैनाती गांवों में है,उनमें 20 फीसदी बीए, एमए और एमएससी तक पास हैं। पढ़ाई-लिखाई में ऊंचे होने का बहाना बनाकर ये कर्मचारी सफाई करने से कतराते हैं। इनकी ड्यूटी गांवों में नहीं, बल्कि ब्लाॅक स्तर की टीमों में लगवा दी गई है। खुद सफाई करने के बजाय ये लोग गांव के ही स्थानीय व्यक्तियों को पांच से दस हजार रुपये महीने पर ठेका देकर सफाई का जिम्मा थमा देते हैं।

पंचायत राज विभाग में खेल: सफाई कर्मियों की ड्यूटी अफसरों के घर, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

दो साल पहले नवंबर में तत्कालीन जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए थे कि जो सफाई कर्मचारी जिला और ब्लाॅक कार्यालयों में संबद्ध हैं, उन्हें तुरंत गांवों में वापस भेजा जाए। शुरुआत में सभी कर्मचारी गांवों की ओर लौट भी गए थे। लेकिन कुछ ही हफ्तों में अधिकारियों की मिलीभगत से ये कर्मचारी फिर से मुख्यालयों पर लौट आए और पहले की तरह दफ्तरों व अफसरों के घरों की सेवा में लग गए।

पंचायत राज विभाग में खेल: सफाई कर्मियों की ड्यूटी अफसरों के घर, भ्रष्टाचार की खुली पोल !

गांवों के लोग गंदगी और बीमारी से जूझ रहे हैं, जबकि सफाईकर्मी अफसरों की गाड़ियां चलाने, डाक पहुंचाने और घर का काम करने में व्यस्त हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी आरपी यादव कुछ स्पष्ट बताने से कतरातें हैं। लेकिन पंचायत राज विभाग के इस खेल ने जिले में सरकारी सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : मुख्यमंत्री योगी ने ड्रग माफिया को जड़ से उखाड़ फेंकने के दिए निर्देश, अब पुलिस की अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट पर टेढ़ी नजर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘लोकार्पण बहार’ कार्यक्रम बना ‘चर्चा’: शहर की ‘बदल’ रही तस्वीर

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश की चौपाल में हुई जनता-जनार्दन की बात: बनाये गये सदस्य

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह मीडिया से बोले : नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल देश के लिये बेमिसाल

डीएम नगेन्द्र हो गये द्रवित : किसानों नें कहा “साहब सुनें हमारी गोहार”

City News Uttar Pradesh

विधायक बृजभूषण के ‘तेवर’ से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो ‘मुख्यमंत्री’ को भी रोकेंगे

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़