30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
अतिक्रमण के खिलाफ गर्जा बुलडोजर: जुर्माना और ध्वस्तीकरण की धमकी
उत्तर प्रदेश

अतिक्रमण के खिलाफ गर्जा बुलडोजर: जुर्माना और ध्वस्तीकरण की धमकी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर में बढ़ते अतिक्रमण की समस्या को लेकर प्रशासन और नगर पालिका ने संयुक्त रूप से एक प्रभावी अभियान चलाया। इस विशेष अभियान के तहत नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने सख्त कदम उठाते हुए नगर के प्रमुख स्थानों पर फैले अतिक्रमण को हटवाया एवं जरूरी स्थानों पर बुलडोजर भी चला। नगर के व्यस्ततम मार्ग,जिसमें रोडवेज और तहसील के आसपास के इलाके शामिल थे, में व्यापारी और दुकानदारों ने सड़क पर अपने सामान और स्टॉल्स लगा रखे थे।

अतिक्रमण के खिलाफ गर्जा बुलडोजर: जुर्माना और ध्वस्तीकरण की धमकी

इन अतिक्रमणों के कारण न केवल यातायात में रुकावट पैदा हो रही थी, बल्कि इससे जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अतिक्रमण के तहत दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखे गए टीन-टप्पर, डिब्बे और अन्य सामानों को बुलडोजर द्वारा ध्वस्त किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रजत वर्मा ने दुकानदारों को चेतावनी दी और कहा कि भविष्य में अगर फिर से अतिक्रमण किया गया तो उन्हें भारी जुर्माना लिया जाएगा और उनकी बिजनेस प्रॉपर्टी पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

अतिक्रमण के खिलाफ गर्जा बुलडोजर: जुर्माना और ध्वस्तीकरण की धमकी

नगर मजिस्ट्रेट संदीप केला ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा और सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगली बार अतिक्रमण पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से जुर्माना वसूलने के साथ-साथ उनके व्यवसायिक संपत्ति को ध्वस्त भी किया जाएगा। इस अभियान में पुलिस प्रशासन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत प्रसाद, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, नवल बाबू, गौरव सहित नगर पालिका परिषद के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट “जल प्रपात में रचनें जा रहा प्रदेश का पहला अनोखा इतिहास”

City News Uttar Pradesh

बांदा में मचा कोहराम : सड़क हादसे में दंपति सहित तीन की मौत

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

City News Uttar Pradesh

बांदा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव की मची धूम : जन्मे कन्हाई, घर-घर बजी बधाई

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें शहर में “मेरी माटी मेरा देश” का फूंका विगुल: कार्यक्रम बना जन आकर्षण

City News Uttar Pradesh

विकास कार्यों में धीमी प्रगति पर कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी नाराज

ब्रेकिंग न्यूज़