27.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा 'नगर विकास' को नई रफ्तार: बोर्ड में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास
उत्तर प्रदेश

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा ‘नगर विकास’ को नई रफ्तार: बोर्ड में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका परिषद सभागार में एक महत्वपूर्ण बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के समग्र विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ। पालिका अध्यक्ष मालती बासू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस बैठक में नगर के हर वार्ड के विकास, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता अभियान, तथा नगर के सौंदर्यीकरण पर फोकस किया गया। बैठक में सभी प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हुए, जिससे नगर विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा 'नगर विकास' को नई रफ्तार: बोर्ड में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

बैठक की शुरुआत पालिका अध्यक्ष द्वारा नगर के वर्तमान हालात की समीक्षा के साथ हुई। उन्होंने नगरवासियों की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया। इसके बाद सभी सभासदगण ने अपने-अपने वार्ड की स्थितियों, समस्याओं और ज़रूरतों को सामने रखा।

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा 'नगर विकास' को नई रफ्तार: बोर्ड में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

चर्चा में वार्डों की जर्जर सड़कों की मरम्मत, गलियों में स्ट्रीट लाइट लगवाने, कचरा प्रबंधन को प्रभावी बनाने, और पेयजल आपूर्ति को सुधारने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। पालिका अध्यक्ष मालती बासू ने सभी सदस्यों के सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि हर एक सुझाव को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा 'नगर विकास' को नई रफ्तार: बोर्ड में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नगर की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। बैठक में यह भी तय किया गया कि शहर के प्रमुख चौराहों, पार्कों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके लिए फूल-पौधों की सजावट, रंग-रोगन, सोलर स्ट्रीट लाइट्स और बैठने की बेहतर व्यवस्था की योजना तैयार की गई है।

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा 'नगर विकास' को नई रफ्तार: बोर्ड में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास

नगर में ‘स्वच्छ और सुंदर बांदा’ अभियान को गति देने का संकल्प भी लिया गया। बैठक के दौरान यह देखने को मिला कि सभी सभासद न सिर्फ अपने क्षेत्र की समस्याओं से वाकिफ थे, बल्कि उनके समाधान के लिए ठोस सुझाव भी लेकर आए थे। इससे यह प्रतीत हुआ कि नगर के जनप्रतिनिधि विकास के प्रति सजग और प्रतिबद्ध हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल के 250 गांवों की माटी बीमार : सिसक रही है खेती

City News Uttar Pradesh

गौशाला में ‘कुप्रबंधन’ का ‘तांडव’ : फंड हज़म, गायें भूख-प्यास से तड़प रहीं, प्रशासन खामोश !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट जेल गैंगवार : जेल अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आई सामने, नियमों की जमकर उड़ाई गईं धज्जियां …

राजनीति: भाजपा सांसद बृजभूषण बोले- हरियाणा में मिल रहा समर्थन, पार्टी लड़ाएगी तो लड़ जाऊंगा चुनाव

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ‘औचक निरीक्षण’ में ‘भड़के’: घटिया निर्माण पर ‘अफसरों’ को लगाई ‘फटकार’ !

आचार संहिता खत्म : अब विकास कार्यों को गति के लिये बैठक में हुई कवायद

ब्रेकिंग न्यूज़