
- विनोद मिश्रा
बांदा। भाजपा ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि वह न केवल भारत की बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी और प्रभावशाली राजनीतिक पार्टी है।

बुधवार को गणेश भवन, रामलीला मैदान में सदर विधानसभा के चारों मंडलों के सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस आयोजन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की शक्ति, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिला प्रभारी रामकिशोर साहू ने संगठन के इतिहास और विस्तार पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा आज 20 से अधिक राज्यों में सत्ता में है या गठबंधन के माध्यम से शासन चला रही है। यह पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व का परिणाम है।

विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पांडेय ने भाजपा द्वारा लाए गए राजनीतिक और सामाजिक परिवर्तनों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश को आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर किया है और सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर कार्य किया है।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी की नीतियों का प्रभाव आने वाली पीढ़ियों तक रहेगा। उन्होंने राम मंदिर निर्माण, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत अभियान, गांवों का विद्युतीकरण, सड़क निर्माण, स्टार्टअप ऋण योजना और आयुष्मान भारत जैसी ऐतिहासिक योजनाओं की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 50 करोड़ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा, 8 करोड़ गैस कनेक्शन, 9 करोड़ शौचालय, 18500 गांवों का विद्युतीकरण, और दस प्रतिशत आर्थिक आरक्षण जैसी योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का प्रमाण हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने की और समापन पर सभी कार्यकर्ताओं व अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एमएलसी जितेंद्र सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू,पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
