29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार को धमकी: मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार को धमकी: मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले के नरैनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुकारी में विकास कार्यों में हुए घोटालों की कलई खोलने वाले पत्रकार मयंक शुक्ला अब खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कीमत चुका रहे हैं। अपने साहसिक पत्रकारिता कार्य के चलते अब वह पंचायत के दबंग प्रधान विजय मिश्रा की प्रताड़ना का शिकार हो रहे हैं। इस उत्पीड़न से आहत होकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पत्रकारों की सुरक्षा, प्रतिष्ठा और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्रकार मयंक शुक्ला ने अपने पत्र में विस्तार से लिखा है कि कैसे घोटालों से जुड़ी खबरों के प्रकाशन के बाद पंचायत सचिव को तो निलंबित कर दिया गया, लेकिन मुख्य दोषी ग्राम प्रधान के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।

भ्रष्टाचार उजागर करने वाले पत्रकार को धमकी: मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार

उल्टे, प्रधान द्वारा उन्हें डराने, धमकाने और मनगढ़ंत आरोपों में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि विजय मिश्रा ने उनके खिलाफ नरैनी कोतवाली में एक झूठा और बेबुनियाद शिकायती पत्र देकर न सिर्फ पत्रकार को बदनाम करने की कोशिश की, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी प्रताड़ित किया। जवाब में पत्रकार ने भी पुलिस व प्रशासन को तथ्यों सहित प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें प्रधान के विरुद्ध निष्पक्ष व सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। मयंक शुक्ला ने मुख्यमंत्री को यह भी याद दिलाया कि उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट ऐलान किया था कि पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाने वालों को 24 घंटे में जेल भेजा जाएगा और उनके खिलाफ भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे भ्रष्ट व दबंग प्रधानों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा सुरक्षित रह सके और प्रदेश में निष्पक्ष पत्रकारिता का माहौल बना रहे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : मुख्यमंत्री से मिले तिंदवारी विधायक,समस्याओं से कराया अवगत…

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में कौन बनेगा सपा जिलाध्यक्ष ? उछलने लगे बृजभूषण, महेंद्र, इमरान के नाम

Banda- जल संस्थान : उपभोक्ताओ को गुड़ दिखा कर मारा पत्थर ! मची हाय-तोबा !

City News Uttar Pradesh

खाद के लिए किसान ‘माथा ठोंकने’ को मजबूर: खेतों में पसरा सन्नाटा, सरकारी व्यवस्था पर सवाल

राष्ट्रीय रामायण मेला: यूनुस एवं कलीमुद्दीन बन चुके हैं सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट: कामदगिरि के महंत मदन गोपाल दास का स्वामी प्रसाद मौर्य पर कड़ा प्रहार, कहा- चंद वोटों के लिए दे रहे विवादित बयान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़