City News Uttar Pradesh
ठंड के खौफनाक कहर से कांप रहा बांदा : धूप भी हो रही बेअसर
उत्तर प्रदेश

ठंड के खौफनाक कहर से कांप रहा बांदा : धूप भी हो रही बेअसर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कोहरे के बीच मंगलवार को ठंड का प्रकोप प्रचंड रहा। ठंड से लोगों के हाथ-पैर सुन्न हो गए। सुबह 11 बजे के बाद निकली धूप भी ठंड में बेअसर रही। शीत लहर कंपन भी ज्यादा रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी कुछ दिन कड़ाके की सर्दी पड़ने के आसार हैं।

कोहरे और गलन से बढ़ गया चित्रकूट मंडल का रिकार्ड तापमान, नहीं निकला सूरज
Record temperature of Chitrakoot division increased due to fog and melting, sun did not come out

मंगलवार की सुबह कोहरे के साथ हुई। सुबह 10 बजे तक कोहरा छटा तो धूप निकली लेकिन वह लोगों को ज्यादा राहत नहीं दे सकी। कुछ ही देर में फिर बदरी छा गई और 10 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बर्फीली हवाएं चलने लगीं। शीतलहरी के कारण लोगों को घर के दरवाजे बंद करने पडे। जगह-जगह पर लोग आग के पास बैठे दिखे।

ठंड के खौफनाक कहर से कांप रहा बांदा : धूप भी हो रही बेअसर
Banda is shivering due to the terrible havoc of cold: even sunlight is becoming ineffective

ठंड के कारण पशुओं का भी बुरा हाल रहा। ज्यादातर पशु सड़कों पर जल रहे अलाव के आसपास बैठे दिखे। वहीं, शाम बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि ठंड का प्रकोप अभी बढ़ सकता है। बारिश के भी आसार हैं। बारिश हुई तो शीतलहर और बढ़ेगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5.4 व अधिकतम 13 डिग्री रहा।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्तार की मौत की होगी न्यायिक जांच, एक महीने में देनी होगी रिपोर्ट

Banda : तिहरे हत्या कांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की की नोटिस चस्पा।

जिला विद्यालय निरीक्षक परेशान : आदेश के अभाव में कैसे शुरू करें भर्ती अभियान ?

City News Uttar Pradesh

तालाब खोदाई में “मलाईखोरी” का बड़ा खेल: लालची अफसरों की मिलीभगत से ‘योजना ठप’

पूर्व विधायक दलजीत नें जताई चिंता : बाढ़ क्षेत्र में रोगों से बचाव हेतु स्वास्थ विभाग हो सक्रिय

City News Uttar Pradesh

बांदा कताई मिल भूमि पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र: यूपीसीडा का बन गया प्‍लान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़