City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : डीएम साहब से गुहार, पानी संकट से है, हाहाकार !…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम साहब पेयजल समस्या गर्मी से पहले ही होने लगी है विकराल, इस समस्या से बचाओ सरकार। जनता कुछ इसी अंदाज मे गोहार लगाने लगी है। फिलहाल पेयजल की परेशानी कि यह समस्या बिसंडा ब्लाक के कोरिहापुरवा की है। यहां के निवासी पेयजल की समस्या को लेकर अभी से जूझने लगे हैं। बस्ती के छह से ज्यादा हैंडपंपों ने दगा दे दिया है। सुबह होते ही महिलाएं और पुरुष पानी के लिए लंबी दूरी तय करते हैं। ग्रामीणों ने डीएम से समस्या निस्तारण की गुहार लगाई है।


कोरिहापुरवा के उमाशंकर, कृष्णन, कामता, मंगल, देवकी, शिवमोहन, पंचा, लाला, रजुवा, शिवमूरत, पप्पू, कल्लू, छोटू आदि ने बताया कि पानी की समस्या से वह परेशान हैं। महिलाओं व पुरुषों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। सात सौ लोगों की आबादी वाली अनुसूचित जाति बस्ती के कोरिहापुरवा में लगे सरकारी हैंडपंप ठूंठ बने हैं। कई हैंडपंप खारा पानी भी नहीं दे रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी शशांक दीक्षित ने बताया कि जल्द खराब हैंडपंपों को ठीक करवाया जाएगा।ठीक होगाया नहीं सब फिलहाल भगवान भरोसे है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गैंगस्टर की रिहाई में जेल अफसरों की मिलीभगत बेनकाब: डीआईजी की रिपोर्ट से हिला सिस्टम

City News Uttar Pradesh

डीएम दीपा का चलेगा बुलडोजर : गुणवत्ता में कमी तो होगी सख्त कार्यवाई !

City News Uttar Pradesh

अंकित गुप्ता द्वारा निर्माण कार्य का निरीक्षण : बोले लापरवाही पर होगी कार्रवाई

City News Uttar Pradesh

बबेरू में भाजपा की हार प्रत्याशी हीं बना मुख्य कारण ? जनता एवं कार्यकर्ता में थे नापसंद

City News Uttar Pradesh

मयंक सर्राफ देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कैट के बनाए गए प्रदेश उपाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

महोबा: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान, मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़