- विनोद मिश्रा
बांदा। घर से बाजार व बैंक जाने को निकलने सब्जी विक्रेता का शव रेलवे स्टेशन की पटरियों पर पड़ा मिला। उसके जेब में मिली बैंक पासबुक से रेलवे कर्मियों ने शव की पहचान कराई। गले से कटे शव के मिलने पर खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। जीआरपी मामले की जांच कर रही है।

गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम बिगहना निवासी जगप्रसाद कुशवाहा का 45 वर्षीय पुत्र सब्जी विक्रेता श्रीकांत गुरुवार दोपहर घर से खुरहंड अतर्रा की बाजार करने व बैंक जाने को कहकर निकला था। उसके साथ आठ वर्षीय पुत्र हिमांशु भी था। जिससे जगप्रसाद ने उसे खुरहंड से चप्पल, मोजे आदि सामान खरीदकर टेंपो से घर भेज दिया। लेकिन खुद अतर्रा जाने के लिए स्टेशन गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। स्वजन ने उसकी खोजबीन की। देररात रेलवे कर्मियों को उसका शव खुरहंड स्टेशन में कटा मिला। इससे बैंक पासबुक के आधार पर रेलवे कर्मियों ने उसके घर में घटना की सूचना दी।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना रहा कि गले से उसके कटने पर खुदकशी करने की आशंका लग रही है। मृतक के मंझले भाई कृष्ण कुमार ने बताया कि जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई की है। घर में किसी तरह की नाराजगी नहीं थी। अचानक उसने यह कदम किस वजह से उठाया है। इसकी अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। घटनास्थल के नजदीक उसकी सब्जी पड़ी मिली है। वह अपने पीछे दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गया है। बड़ी बेटी रोशन शादी लायक है। बड़ा भाई श्रीकांत पिता की साढ़े चार बीघा जमीन में कृषि कार्य करने के साथ परिवार के भरण-पोषण के लिए सब्जी की फेरी व मजदूरी का काम करते थे। घटना से पत्नी राखी समेत अन्य स्वजन बेहाल हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
