City News Uttar Pradesh
युगदृष्टा करवरिया की पुण्यतिथि बनी 'संकल्प दिवस': विरासत को आगे 'बढ़ाने' का लिया प्रण
उत्तर प्रदेश

युगदृष्टा करवरिया की पुण्यतिथि बनी ‘संकल्प दिवस’: विरासत को आगे ‘बढ़ाने’ का लिया प्रण

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। आस्था, श्रद्धा और भावनाओं से सराबोर चित्रकूट ने एक बार फिर अपने उस “महान सपूत” को याद किया, जिसने इस पावन धरा को “राष्ट्रीय पहचान” दिलाई। राष्ट्रीय रामायण मेला के संस्थापक और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष स्वर्गीय गोपाल कृष्ण करवरिया की 16वीं पुण्यतिथि पर रामायण मेला परिसर में ऐसा दृश्य देखने को मिला, मानो पूरा “चित्रकूट अपनी आत्मा” को “नमन” करने उमड़ पड़ा हो।

युगदृष्टा करवरिया की पुण्यतिथि बनी 'संकल्प दिवस': विरासत को आगे 'बढ़ाने' का लिया प्रण-*.369प्रतिमा स्थल पर पूजन-अर्चन के दौरान वातावरण “बाबा अमर रहे” के उद्घोष और श्रद्धा से भरे भावों से गूंज उठा। हर आंख में सम्मान, हर चेहरे पर स्मृतियों की चमक और हर हृदय में करवरिया जी के प्रति अटूट श्रद्धा साफ झलक रही थी। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि स्व. करवरिया केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं थे, बल्कि वे एक विचार, एक चेतना और एक आंदोलन थे।

युगदृष्टा करवरिया की पुण्यतिथि बनी 'संकल्प दिवस': विरासत को आगे 'बढ़ाने' का लिया प्रणउन्होंने रामायण मेला जैसे विराट आयोजन की “नींव” रखकर चित्रकूट को आध्यात्मिक मानचित्र पर स्थापित किया। उनकी दूरदर्शिता और समर्पण ने चित्रकूट को केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बना दिया।

युगदृष्टा करवरिया की पुण्यतिथि बनी 'संकल्प दिवस': विरासत को आगे 'बढ़ाने' का लिया प्रण

सभा में मौजूद संत-महात्माओं और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें “महामना”, “युगदृष्टा” और “आध्यात्मिक चेतना के जागृत स्तंभ” जैसे शब्दों से याद किया।

युगदृष्टा करवरिया की पुण्यतिथि बनी 'संकल्प दिवस': विरासत को आगे 'बढ़ाने' का लिया प्रणवक्ताओं ने कहा कि ऐसे व्यक्तित्व सदियों में जन्म लेते हैं, जो समाज को नई दिशा देते हैं। जैसे-जैसे वक्ताओं ने उनके संघर्ष, समर्पण और सेवा के किस्से सुनाए, पूरा परिसर भावुक हो उठा। कई लोगों की आंखें नम हो गईं, मानो वे उस दौर को फिर से जी रहे हों जब करवरिया जी हर आयोजन में स्वयं उपस्थित रहते थे। रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया ने कहा कि उनके विचार और कार्य आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं।

युगदृष्टा करवरिया की पुण्यतिथि बनी 'संकल्प दिवस': विरासत को आगे 'बढ़ाने' का लिया प्रण

उन्होंने संकल्प लिया कि करवरिया जी के दिखाए मार्ग पर चलकर चित्रकूट की इस विरासत को और आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, पूर्व मंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी, बांदा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्र्दुम दुबे लालू सहित अनेक गणमान्य लोग, संत समाज और सैकड़ों श्रद्धालु एक मंच पर नजर आए जो करवरिया जी के प्रभाव और स्वीकार्यता का जीवंत प्रमाण था। कार्यक्रम का संचालन रामलाल द्विवेदी ने किया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग ने आशा कार्यकत्रियां व संगिनियां को सम्मेलन में सांत्वना पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित …

कोर्ट की अवमानना की जुर्रत : राइफल क्लब में खेल पर रोक का क्यों हो रहा खेल ?

City News Uttar Pradesh

गढ्‌ढा मुक्त सड़कें व 24 घंटे देंगे बिजली : प्रभारी मंत्री बोले- तीन मंत्रियों का दल अलीगढ़ में कर रहा है भ्रमण

आयुक्त के निर्देश : रात्रिकालीन सफाई का अधिकारी करें निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

बांदा में सौहार्द्र की मिसाल: शांतिपूर्ण माहौल में मनी होली और अदा हुई जुमे की नमाज

पीएम मोदी और अमित शाह से मिले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र, सौंपी प्रदेश के चुनाव में मिली हार की वजहों पर रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़