City News Uttar Pradesh
युद्ध की आंच से 'महंगाई' का विस्फोट: दाल-चावल हुए 'महंगे हथियार', रसोई में मचा हाहाकार
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

युद्ध की आंच से ‘महंगाई’ का विस्फोट: दाल-चावल हुए ‘महंगे हथियार’, रसोई में मचा हाहाकार

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। पश्चिम एशिया के “युद्ध की आंच” अब सीधे “आम आदमी की रसोई” तक पहुंच गई है। “अंतरराष्ट्रीय हालात बिगड़ने” के साथ ही स्थानीय बाजारों में “महंगाई ने रफ्तार” पकड़ ली है। “दाल, चावल और खाद्य तेल” जैसे जरूरी सामानों के “दामों में लगातार” हो रही “बढ़ोतरी” ने आमजन की “थाली को महंगा और जेब को हल्का” कर दिया है।

युद्ध की आंच से 'महंगाई' का विस्फोट: दाल-चावल हुए 'महंगे हथियार', रसोई में मचा हाहाकारबीते कुछ दिनों में बाजार में दालों की कीमतों में औसतन 5 प्रतिशत तक उछाल दर्ज किया गया है। अरहर दाल 130 रुपये से बढ़कर 135 रुपये प्रति किलो हो गई है, वहीं चना दाल 70 से 75 रुपये, मूंग छिलका 110 से 115 रुपये, उड़द छिलका 115 से 125 रुपये और मसूर 75 से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। चावल भी महंगाई की चपेट में है और इसके दाम 70 से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो हो गए हैं।

युद्ध की आंच से 'महंगाई' का विस्फोट: दाल-चावल हुए 'महंगे हथियार', रसोई में मचा हाहाकारसबसे ज्यादा असर खाद्य तेल पर पड़ा है, जहां रिफाइंड तेल की कीमतों में करीब 15 प्रतिशत की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पहले 150 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला रिफाइंड अब 165 रुपये तक पहुंच गया है। यह बढ़ोतरी सीधे तौर पर हर घर के मासिक बजट को प्रभावित कर रही है। व्यापारियों के अनुसार, इस महंगाई के पीछे सबसे बड़ा कारण पश्चिम एशिया में चल रहा युद्ध है, जिसने आयात-निर्यात की श्रृंखला को प्रभावित कर दिया है। ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने से खाद्य वस्तुओं के दामों में तेजी आई है।

युद्ध की आंच से 'महंगाई' का विस्फोट: दाल-चावल हुए 'महंगे हथियार', रसोई में मचा हाहाकारव्यापार मंडल के नेता अमित सेठ भोलू का कहना है कि यदि युद्ध जल्द खत्म नहीं हुआ तो महंगाई का यह ग्राफ और ऊपर जा सकता है। किराना व्यापारी बिहारी बताते हैं कि दालों और तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे ग्राहक खरीदारी में कटौती करने लगे हैं। उन्होंने यह भी चिंता जताई कि कुछ लोग बढ़ती कीमतों के डर से खाद्य पदार्थों की जमाखोरी कर रहे हैं, जिससे बाजार में कृत्रिम कमी की स्थिति पैदा हो सकती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

श्वेता सिंह प्रकरण : पति एंव अन्य परिवार वालों पर हत्या सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

विधायक बृजेश का मुस्लिम समाज द्वारा घेराव : मुर्दाबाद और वापस जावो के लगे नारे

City News Uttar Pradesh

Banda : सड़क हादसे में युवक की मौत, पत्नी और सास जख्मी…

कांग्रेस नें किया गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग, दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

Banda : मकान निर्माण को लेकर पारिवारिक संघर्ष, छह लहूलुहान …

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें अलोना पंप कैनाल का किया निरीक्षण: नहर दुरुस्त के दिये सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़