28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश नें बताया 'लापरवाही' में 26 इंजीनियरों पर 'कार्यवाई': बारह 'निलंबित'
उत्तर प्रदेश

मंत्री रामकेश नें बताया ‘लापरवाही’ में 26 इंजीनियरों पर ‘कार्यवाई’: बारह ‘निलंबित’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें बताया की प्रदेश के हर ग्रामीण घर तक “नल से जल” पहुंचाने के लिए मिशन मोड में कार्य हो रहा है। लापरवाही बरतने वाले इंजीनियरों-कर्मचारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इनमें इंजीनियरों का निलंबन, विभागीय कार्रवाई, कारण बताओ नोटिस दी गई है। जल शक्ति राज्य मंत्री नें बताया की नमामि गंगे विभाग के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, और जूनियर इंजीनियर रैंक के 12 इंजीनियरों को निलंबित किया है। वहीं,चार अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ “विभागीय अनुशासनिक जांच” कराने के निर्देश दिए गये हैं। इसके अलावा परियोजना के कार्यों में धीमी प्रगति को लेकर तीन अधिशासी अभियंताओं को “कारण बताओ नोटिस” दी है। साथ ही विभिन्न योजनाओं से शिकायत मिलने के बाद सात इंजीनियरों का “तबादला” कर दिया गया है।

मंत्री रामकेश नें बताया 'लापरवाही' में 26 इंजीनियरों पर 'कार्यवाई': बारह 'निलंबित'

राज्य मंत्री रामकेश नें बताया कि प्रदेश सरकार जनहित से जुड़े कार्यों में पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्तरवायित्व सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जल निगम ग्रामीण विभाग के जिन कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है, उसमें लखीमपुर खीरी के अधिशासी अभियंता अविनाश गुप्ता,जौनपुर के अधिशासी अभियंता सौमित्र श्रीवास्तव, गाजीपुर के अधिशासी अभियंता मो. कासिम हाशमी, चंदौली के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता अमित राजपूत, चंदौली के सहायक अभियंता सीताराम यादव, बिजनौर के सहायक अभियंता अकबर हसन, औरैया के जूनियर इंजीनियर अनुराग गोयल, हाथरस के कुलदीप कुमार सिंह, आजमगढ़ के राजेन्द्र कुमार यादव, बरेली के रूप चन्द्र, बाराबंकी के जूनियर इंजीनियर अवनीश प्रताप सिंह और कुशीनगर के कार्यवाहक खंडीय लेखाकार धर्मप्रकाश महेश्वरी शामिल हैं।

मंत्री रामकेश बोले- केंद्रीय बजट से विकास को मिली रफ़्तार: जल जीवन मिशन बना विकास की लाइफलाइन

जल निगम ग्रामीण विभाग ने चार इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय अनुशासनिक जांच के आदेश दिए हैं। इसमें औरैया के अधिशासी अभियंता अमन यादव, मैनपुरी के अधिशासी अभियंता अंकित यादव, प्रयागराज के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुट्टी, और शामली के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता फूल सिंह यादव हैं। इसके अलावा, तीन गाजियाबाद के अधिशासी अभियंता भारत भूषण, आगरा में तैनात अमित कुमार और मीरजापुर में तैनात राजेश कुमार गुप्ता को “कारण बताओ नोटिस” जारी किया गया है। उन्होंने बताया की इसी प्रकार सहायक अभियंता विपिन कुमार वर्मा को प्रतापगढ़ से चंदौली स्थानांतरित कर दिया गया है। रामपुर में तैनात मो. असजद को रामपुर से चंदौली, प्रदीप कुमार मिश्रा को बाराबंकी से बिजनौर, उदयराज गुप्ता को चंदौली से रामपुर, अमित कुमार को शामली से बाराबंकी, चन्द्र बोध त्यागी को मैनपुरी से आजमगढ, और जूनियर इंजीनियर अजय कुमार को कौशांबी से आजमगढ़ स्थानांतरित किया गया गया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा एआरटीओ शंकर सिंह की पहल: रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप से बढ़ी सड़क सुरक्षा

हड़ताल पर सख्ती : प्रशासन नेे कब्जे में ली एंबुलेंस, छीनी चाभी …

अंकित गुप्ता ने सफाई अभियान को दी रफ्तार: बांदा में “डे-नाइट” सफाई व्यवस्था लागू

जल जीवन मिशन: यूपी ने बनाया देश में पहला स्थान, उत्कृष्ट कार्य पर मंत्रियों द्वारा सम्मान

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश की ललकार : पूरा प्रदेश बन चुका है भाजपा का गढ़

City News Uttar Pradesh

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन नें महकमें में किये चौंकाने वाले बदलाव !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़