
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में बालू के अवैध खनन को लेकर मडौली खुर्द बालू खदान इन दिनों इन दिनों विशेष चर्चा में है। इस खदान में बेखौफ अवैध खनन की गतिविधियों को लेकर प्रशासन की चुप्पी और निष्क्रियता सवालों के घेरे में है ?

सपा मुखिया अखिलेश यादव के कथित करीबी और बालू माफिया के किंगपिन विवेक यादव के बारे में यह चर्चा हो रही है कि वह किस तरह से जिला प्रशासन को अपनी गिरफ्त में लेकर “अवैध खनन की गतिविधियों” को बढ़ावा दे रहा है !

जिले की जसपुरा ब्लॉक स्थित केन नदी के मड़ौली खुर्द खदान में जिस तरह से अवैध खनन चल रहा है, वह प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है ? खबरों के मुताबिक, मड़ौली खुर्द खदान में दो महीना और खनन कार्य चलना है।

समय सीमा समाप्त के करीब होने से अवैध खनन निर्धारित सीमा से अलग हटकर बेखौफ जारी है ! स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही ! यह सवाल उठता है कि क्या जिला प्रशासन बालू माफिया विवेक यदुवंशी के दबाव में है या फिर वह माफिया से डरकर आंखें मूंदे हुए है ?

यह भी चर्चा में है कि इस अवैध खनन के तार सत्ता के गलियारों से जुड़े हुए हैं ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की स्वच्छ प्रशासनिक छवि को दागदार बना रहे हैं जो चिंतनीय हैं। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने प्रशासन की अवैध खनन के प्रति अनदेखी पर गहरी नाराजगी जताई है, पर जिला प्रशासन नजर अंदाज के मूड में सा रुख अपनाये है ?

डीएम जे. रीभा को इस मुद्दे पर खनन से संबंधित अधिकारी क्यों धोखे में रखें हैं ? क्या प्रशासन की कोई मजबूरी है कि मड़ौली खुर्द के इस अवैध खनन को बार-बार अनदेखा किया जा रहा है ? इस खदान का संचालक विवेक यादव के बारे में चर्चा है की वह कथित रूप से सपा मुखिया अखिलेश यादव का अति नजदीकी है ? क्या यह संबंध इस खदान को अवैध रूप से संचालित करने का कारण बन रहा है ?

स्थानीय अधिकारियों के कथित “जी हजूरी” पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या विवेक यादव इस कदर प्रभावशाली है कि प्रशासन कार्यवाई करने के बजाय उसकी मदद कर रहा है ? योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार स्वच्छ प्रशासन देने का दावा करती है, लेकिन इस तरह के अवैध खनन के मामले सरकार की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
